School News : पहला इंटर जेसुइट स्कूल स्पोर्ट्स मीट पटना के सेंट माइकल में हुआ; किसने जीता दिल, सूची देखें
Bihar : सेंट माइकल्स हाई स्कूल के परिसर में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट 17 अगस्त को शुरू हुआ था, जिसमें पटना के 11 जेसुइट स्कूलों ने हिस्सा लिया।
विस्तार
टूर्नामेंट 17 अगस्त को शुरू हुआ था, जिसमें पटना के 11 जेसुइट स्कूलों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध जेसुइट स्कूलों के प्रतिष्ठित प्राचार्य, खेल विभाग के पदाधिकारी, एथलीट एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस मौके पर सेंट माइकल्स के प्रिंसिपल फादर ए क्रिस्टु ने बच्चों को खेल का महत्त्व भी समझाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कोर्स की पढाई बहुत जरुरी है, लेकिन साथ-ही साथ अगर उन्हें खेलकूद में रूचि है तो वह अभी से ही पढाई की तरह उसपर भी ध्यान दें। हर माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर या इंजीनियर बनाना चाहते हैं, लेकिन आज के समय में खेल का भी बहुत ज्यादा स्कोप है। उन्होंने लड़कों के साथ- साथ लड़कियों को भी खेल के बेहतर स्कोप के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें उसके बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को कहा कि उन्हें भी खेल-कूद में अपनी रूचि को देखते हुए अपना कैरियर बनाना चाहिए ताकि पढाई पूरी होते-होते उन्हें उनका कैरियर भी चमकदार बन जाय।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण एशिया के स्कूली शिक्षा के सम्मेलन सचिव फादर जॉन रवि एस जे थे। उन्होंने समारोह के समापन की भी घोषणा की। मुख्य अतिथि और प्रिंसिपल फादर ए क्रिस्टु सावरीराजन एस जे के द्वारा पुरस्कार दिए गए। प्रथम इंटर जेसुइट स्कूल स्पोर्ट्स मीट.2024 में स्पोर्ट्स मीट की मेजबानी सेंट माइकल्स हाई स्कूल ने की।
यह है सूची
1. टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी- अभय कुमार, संत जेवियर्स स्कूल, बेतिया
2. टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर - आदित्य कुमार, के0 आर0 हाई स्कूल, बेतिया
3 टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर -अभिजीत कुमार, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना
4 टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ स्कोरर . छोटे कुमार, सेंट थोमस स्कूल, रतनपुरवा
5 टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी . शाश्वत, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना
6 सर्वश्रेष्ठ श्फेयर प्ले टीमश् . सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना
7 रनर.अप ट्रॉफी के0 आर0 हाई स्कूल, बेतिया
8 विजेता ट्रॉफी .सेंट थोमस स्कूल, रतनपुरवा
9 प्लेयर ऑफ द मैच .
पहला मैच एबल एस जो, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना
दूसरा मैच . प्रीतम राज, के0 आर0 हाई स्कूल, बेतिया तीसरा मैच . मुकेष कुमार उरॉव, सेंट थोमस स्कूल, रतनपुरवा
चौथा मैच . अर्नव कुमार, संत जेवियर्स स्कूल, बेतिया
पाचवां मैच . परदेशी उरॉंव, सेंट थोमस स्कूल, रतनपुरवा
छठा मैच . दिव्यांषु, संत जेवियर्स स्कूल, बेतिया
सातवां मैच - भास्कर कुमार, संत जेवियर्स स्कूल, गौनाहा
आठवां मैच - रवि भूशण, सेंट एन्स स्कूल, सासाराम
नौवां मैच - सेमीफाइनलद्ध . यामीन अहमद, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना
दसवां मैच - सेमीफाइनल सौरभ कुमार, के0 आर0 हाई स्कूल, बेतिया ग्यारहवां मैच - फाइनल निषांत कुमार काज़ी, सेंट थोमस स्कूल, रतनपुरवा
कबड्डी के लिए पुरस्कारों की सूची
1. टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी .स्वर्णिम सुहानी, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना
2. टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ रेडर . तोषानी सहाय, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना
3. टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर . कशिश राज, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना
4. टूर्नामेंट की सुपर टैकलर . सुषमा कुमारी, संत जेवियर्स स्कूल, बेतिया
5. रनर.अप ट्रॉफी . संत जेवियर्स स्कूल, बेतिया
6. विजेता ट्रॉफी . सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना
7. मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी -
पहला सेमीफ़ाइनल . स्वर्णिम सुहानी, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना और पुष्पांजलि, संत जेवियर्स स्कूल, गौनाहा
दूसरा सेमी फाइनल - सुकृति सलोनी, संत जेवियर्स स्कूल, बेतिया और प्राची प्रियदर्षिनी, संत जेवियर्स स्कूल, पटना
तीसरा स्थान - साईबा राजेश, संत जेवियर्स स्कूल, पटना और सबीना सादरी, संत जेवियर्स स्कूल, गौनाहा फाइनल - रेवा भारद्वाज, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना और सुकृति सलोनी, संत जेवियर्स स्कूल, बेतिया