फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In response to Misa Bharti attack on PM Modi, bjp asked her to jail leaders in indi alliance state

PM Modi : भाजपा का मीसा भारती को चैलेंज- इंडी एलायंस जहां सरकार में है, वहां भाजपा नेताओं को जेल भेजकर दिखाएं

Thu, 11 Apr 2024 02:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 11 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

Bihar : मीसा भारती ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें और भाजपा नेताओं को जेल भेजने की बात कही थी। उनके इस बयान पर भाजपा ने मीसा भारती पर पलटवार करते हुए कहा कि आप घबराइए नहीं, आपका पूरा परिवार जेल यात्रा के राह पर है, समय पर सब कुछ होगा।

विज्ञापन
Bihar News: In response to Misa Bharti attack on PM Modi, bjp asked her to jail leaders in indi alliance state
बिहार भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। भाजपा नेता ने मिसा भारती पर जमकर हमला बोला है। बिहार भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि मीसा भारती जी को समझ नहीं है क्यों उनका पूरा परिवार जेल यात्रा कर चुका है और करने वाले हैं। ये लोग हर एक दफाओं से सुशोभित हैं। अरविंद सिंह ने कहा कि एक संविधान के तहत देश चलता है। बिना किसी घपले घोटाले के जेल नहीं होता है। बिना अपराध के जेल नहीं होता है, विकास करने पर जेल नहीं होता है, विनाश करने पर जेल होता है। इसलिए आदरणीय मीसा भारती जी आपका पूरा परिवार जेल यात्रा के राह पर है। और पूरा परिवार बिहार को दलदल में झोंकने वाले हैं। इसलिए घबराइए नहीं  समय पर सब कुछ भेजा जाएगा।

विज्ञापन


किस बात पर भाजपा नेता ने कसा मीसा पर तंज 
मीसा भारती ने चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि इंडी गठबंधन सरकार बनती है तो पीएम से लेकर भाजपा के सभी नेता जेल के अंदर होंगे। मीसा भारती ने कहा कि इस बार पाटलिपुत्र की जनता नहीं चुकेगी। इन्होंने दो बार जनता ने भाजपा को मौका देकर सबकुछ देख लिया।  

विज्ञापन

Bihar News: In response to Misa Bharti attack on PM Modi, bjp asked her to jail leaders in indi alliance state
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक मीसा भारती पर जमकर बरसे।  सबसे पहले उन्होंने मीसा भारती की जब्त किये गये संपत्ति पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अरे अरे अरे मीसा जी, बहुत गुस्सा चढ़ रहा है? बहुत गुस्सा चढ़ रहा है? अभी तो सिर्फ बिजवासन का फार्म हाउस सीज हुआ है ना आपका? और एक आध दो प्रॉपर्टी और सीज हुई है। कहां से आई? कुबेर भगवान ने दिया होगा है ना? कुबेर की कृपा तो लालू परिवार और उनके पुत्र और उनकी पुत्रियों पर बरसती है। फिर अजय आलोक ने प्रधानमंत्री पर तंज कसने पर पलटवार करते हुए अजय आलोक ने कहा कि सरकार बनेगी तो प्रधानमंत्री और सभी भाजपा नेता एवं सहयोगी नेता जेल चले जाएंगे। अरे बाप रे बाप। क्या मंसूबे हैं, क्या सपने हैं, क्या मुंगेली लाल हैं। दिन में भी ख्वाब देखता है क्या सरकार बनने के? अजय आलोक ने मीसा भारती को चुनौती देते हुए कहा कि आप एक काम कीजिए इंडियों (इंडी गठबंधन) की जहां-जहां गठबंधन की सरकार है वहां भाजपा नेताओं को जेल में डालिए जो-जो भ्रष्टाचार किए हुए हैं। इस देश में कानून का राज है और कानून पर ही चलेगा और जो भ्रष्टाचारी हैं, वह बचेंगे नहीं। जिस तरह आपके पिताजी कनविक्ट हुए, आप भी अपने नंबर का इंतजार कीजिए। बचेगी तो आप भी नहीं। नौकरी के बदले जमीन ले लेकर यहां परिवारवाद का नंगा नाच कर रही हैं और प्रधानमंत्री को ज्ञान दे रही हैं कि किस पर बोलना चाहिए और किस पर नहीं बोलना चाहिए? छटपटाहट समझ में आ रही है लेकिन क्या कीजिएगा। चलिए सहानुभूति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed