फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Muzaffarpur, tailor master started Bad touching a student; taking measurement of clothes

Bihar News: कपड़े की माप लेने के बहाने छात्रा से बैड टच करने लगा टेलर मास्टर; परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Sun, 10 Nov 2024 05:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Nov 2024 05:25 PM IST
सार

Muzaffarpur News: छात्रा अपने कपड़े का माप देने के लिए गई थी। उसे काफी देर तक टेलर में बैठाकर रखा गया। इसके बाद उसके पिता के उम्र का टेलर मास्टर माप लेने के बाद बैड टच करने लगा। यह देख छात्रा हैरान रह गई।  

विज्ञापन
Bihar News: In Muzaffarpur, tailor master started Bad touching a student; taking measurement of clothes
क्राइम। - फोटो : freepik

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर एक टेलर मास्टर की गंदी करतूत सामने आई है। उसने कपड़े की माप लेने के बहाने एक छात्रा के साथ गंदी हरकत की। आरोप है कि छात्रा को उसके कपड़े का माप लेने के बहाने घंटों टेलर में रोके रखा। इसके बाद अकेला पाकर उसके साथ बैड टच करने लगा। किसी तरह पीड़ित वहां से जान बचाकर भागी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी तो वह दंग रह गए। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद आरोपी टेलर मास्टर के खिलाफ में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी टेलर मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


टेलर मास्टर के पास कपड़ा सिलवाने गई थी
परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी रोड में एक टेलर मास्टर के पास कपड़ा सिलवाने गई थी। माप लेने के दौरान टेलर मास्टर ने न सिर्फ बच्ची को रोके रखा। बल्कि गलत हरकत करने की भी कोशिश की। सही समय पर वह समझ गई और वहां से किसी तरह भाग निकली। पूरी बात परिजन को बताई है। इसके बाद परिजन उक्त आरोपी टेलर मास्टर के पास में पहुंचकर के जमकर हंगामा किया। इधर, सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी टेलर मास्टर को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया है और अब मामले में आगे की करवाई में जुटी है।
विज्ञापन


आरोपी को जेल भेजेगी पुलिस
नगर डीएसपी टाउन वन सीमा डागर ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली थी कि एक टेलर मास्टर के द्वारा एक नाबालिक छात्रा को कपड़े की नाप लेने के दौरान में उसके साथ में गलत करने की कोशिश की गई थी। कपड़े की सिलाई के लिए मापी के दौरान में बैड टच किया गया था। पीड़िता नाबालिग लड़की के शिकायत पर मामले दर्ज करके आरोपी टेलर मास्टर को पकड़ा गया है और अब जेल भेजे जाने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed