Bihar Election 2025 : जदयू के दफ्तर में अब यह किसने कहा- भाजपा ने लोजपा का चेहरा रखकर साजिश रची थी
इंडिया गठबंधन के नेता लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में टूट का आरोप लगाते रहे हैं। अब जदयू के वरीय नेता ने इस आरोप को हवा दे दी है। बड़ा आरोप लगाते हुए बता दिया कि पिछले चुनाव में किस पार्टी ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को हराने का काम किया था।
विस्तार
जनता दल यूनाईटेड वरीय नेता और रघुनाथपुर विधानसभा से तीन टर्म विधायक रहे विक्रम कुंवर ने आरोप लगाया कि 2020 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर नीतीश कुमार को हराने का काम किया था। उस वक्त चिराग पासवान को आगे कर जदयू को हराने की कोशिश की गई। जब तक नीतीश कुमार जिंदा हैं तब तक दूसरा कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार में बनेगी। नीतीश कुमार ने जितना बिहार के लिए किया है, उतना किसी ने नहीं किया। वहीं चिराग पासवान के सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो फिलहाल चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनने की संभावना नहीं दिख रही है। वह कौन नेता हैं? वह कभी रामविलास पासवान नहीं सकते हैं। अगर ईमानदारी से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अगर चुनाव लड़ेगा तो 225 से अधिक सीट जरूर आएगी।
दो बार मैंने सीएम नीतीश की बात मानी
जदयू के वरीय नेता विक्रम कुंवर ने कहा कि मैं 2010 में भाजपा के टिकट पर विधायक बना। 2015 में मेरा टिकट काट दिया गया। इसके बाद मैं सीएम नीतीश कुमार के साथ चला गया। 2015 में नीतीश कुमार ने कहा कि आप चुनाव मत लड़िए। 2020 में भी मैं दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी में था लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने फोन किया कि आप इस बार मेरे उम्मीदवार की मदद कीजिए। मेरे साथ लालू यादव और शहाबुद्दीन ने धोखा दिया है। इसके बाद मैंने उनकी बात मान ली और जदयू की मदद करने का फैसला लिया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार दौरे पर
वहां मेरा एक-एक लोगों पर पकड़ है
पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने बताया कि इस बार अगर रघुनाथपुर सीट से जीत दर्ज करनी है कि मुझे टिकट देना होगा। क्योंकि, वह सीट पर स्थानीय भाजपा के नेता हमारी पार्टी के साथ गलत करेंगे। पिछले चुनाव में जदयू की सीट पर चिराग पासवान की पार्टी को टिकट देकर गलत कर दिया था। रघुनाथपुर से मैं तीन बार विधायक रहा हूं। वहां मेरा एक-एक लोगों पर पकड़ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.