फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Gaya, miscreants shot a young man twice, condition critical; Police engaged in investigation

Bihar News : गया में बदमाशों ने युवक को मारी दो गोली, हालत गंभीर; आपसी विवाद हुआ था, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 May 2024 10:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 02 May 2024 10:42 AM IST
सार

थानाध्यक्ष विनय कृष्णा प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: In Gaya, miscreants shot a young man twice, condition critical; Police engaged in investigation
घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों गया पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ड्रोन को शामिल किया है। वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों पुलिसिया व्यवस्था को ध्वस्त करने में जुटे हैं। आए दिन जिले में अपराधियों द्वारा लूट, हत्या और चोरी की घटना समेत अन्य संगीन मामले को अंजाम देने में जुटी है। इसी क्रम में बुधवार की देर रात बदमाशों ने आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
गोलीबारी की सूचना के बाद बेलागंज थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि जख्मी युवक की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के समहपुर गांव के रहने वाले मो. अनवर अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र मो. वकील के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में छापेमारी
इधर, बेलागंज थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष विनय कृष्णा प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि घायल युवक समसपुर गांव के रहने वाले मो. अनवर अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र मो. वकील है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed