फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; In Bhagalpur, the groom ran away leaving the wedding after the garland; family mortgage

Bihar News : दुल्हन के दरवाजे पर धूमधाम से वरमाला के बाद दूल्हा गायब; 24 घंटे बंधक रह ढूंढ़ने निकले बाराती

Sun, 25 Jun 2023 09:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 Jun 2023 09:59 AM IST
सार

Bihar : शादी-ब्याह में आजकल कहीं भी, कुछ भी हो जा रहा है। शनिवार की रात भागलपुर में 10 बंधक बाराती छूटे। दुल्हन पक्ष के लोगों ने इन्हें बंधक बना लिया था, क्योंकि पहले दूल्हा गायब हुआ और फिर 90 बाराती खिसक लिए।

विज्ञापन
Bihar News; In Bhagalpur, the groom ran away leaving the wedding after the garland; family mortgage
बंधक बनाए गए बाराती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में वरमाला के बाद दूल्हा अचानक फरार हो गया। गुस्साए लड़की वालों के सभी बारातियों को बंधक बनाकर रखा। हालांकि दुल्हा के भागते ही माहौल गड़बड़ होते देख करीब 90 बाराती फरार हो गए थे। इसी करीब दर्जन भर बाराती विवाहस्थल पर रुके थे। उन्हें लड़की वालों ने बंधक बना लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे दिन यानी शनिवार दोपहर दोनों पक्षों को समझा-बुझाया। इसके बाद जब दूल्हे के पिता ने उसे वापस लाने की बात कही तो लड़की वाले शांत हुए।

विज्ञापन


घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र केलाबाड़ी, चौधरी बासा गांव में  शुक्रवार की रात शादी का माहौल था। दुल्हन सज कर तैयार थी दूल्हा शादी के लिए सेहरा बांध के आया दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहनाई और दुल्हन दूल्हा को भी वरमाला पहना है उसके बाद देखते ही देखते दूल्हा फरार हो गया। आक्रोशित लड़की के परिजनों ने बरातियों को बंधक बना लिया। तेतर शर्मा की पुत्री नंदनी कुमारी की शादी पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र डोभा के शंकर शर्मा के पुत्र कार्तिक शर्मा से शुक्रवार को होनी थी। समय पर बरात भी आयी और वरमाला भी हुआ। सभी तरह के वैवाहिक कार्यक्रम ठीक-ठाक चल रहे थे। वरमाला के बाद बराती भोजन करने चले गये। इस बीच दूल्हा फरार हो गया। दूल्हा के फरार होने की सूचना से कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे कुछ बराती भी वहां से खिसने लगे। 
विज्ञापन


दूल्हा के नहीं आने तक बरातियों को बंधक बना कर रखा
घटना की सूचना पर जनप्रतिनिधि व इस्माइलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेकर शांति व्यवस्था बहाल करवाया। कन्या पक्ष ने तत्काल दूल्हा को बुलाने की मांग की गयी। दूल्हा के नहीं आने तक बरातियों को बंधक बना कर रखा गया है। ग्रामीणों का कहना था कि लड़का-लड़की की शादी है कोई गुड्डा-गुड़िया का खेल नहीं है। पूर्वी भिट्ठा पंचायत के मुखिया रघुनंदन कुमार उर्फ हुलो मंडल ने थानाध्यक्ष के साथ दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर के मामले को शांत कराया। शनिवार की दोपहर तक दूल्हा को लाने की बात पिता के कहने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बाराती खाना खाने गए, उधर दूल्हा हो गया रफ्फूचक्कर
ग्रामीणों का कहना है कि इतना कुछ होने के बावजूद दूल्हा शादी के मौके से फरार क्यों हो गया या अभी तक किसी को पता नहीं यहां तक कि बारातियों को भी इसकी जानकारी नहीं है जब बारातियों और सर आंखों में शोरगुल होना शुरू हुआ कि दूल्हा फरार हो गया है तब जाकर बाराती भी एक-एक कर वहां से भागना शुरु हो गए 100 बारातियों में 90 बार आती वहां से भाग खड़े हुए शराबी वाले दर्जन भर बारातियों को बंधक बना लिया। बाराती शंकर शर्मा ने कहा कि हमलोग शादी में शामिल होने आए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। वरमाला भी हुआ। इसके बाद हमलोग खाना खाने गए। अचानक सूचना मिली कि दूल्हा फरार हो गया। बाराती ने कहा कि यह गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed