फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Imam sexually exploited minor girl in supaul, name of passing Fokania exam Bihar Police

Bihar News : इमाम ने नाबालिग का किया यौन शोषण, फोकानिया परीक्षा पास कराने का दिया था प्रलोभन

Wed, 23 Oct 2024 09:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 23 Oct 2024 09:48 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक इमाम ने नाबालिग के साथ यौन शोषण किया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसने लड़की को फोकानिया की परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर उसके साथ गलत काम किया है। मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Imam sexually exploited minor girl in supaul, name of passing Fokania exam Bihar Police
त्रिवेणीगंज थाना, सुपौल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 सुपौल में एक इमाम पर नाबालिग ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान भी दर्ज करा लिया है। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही इमाम फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी इमाम की तलाश कर रही है। मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का है। आरोपी इमाम की पहचान अब्दुल हाफीज के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


फोकानिया की परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण 
 दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया है कि उसका पति बाहर रह कर मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे भी गांव से बाहर रह कर पढ़ाई करते हैं। पीड़िता 3 वर्ष की उम्र से ही आरोपी इमाम के पास पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के सिलसिले में आरोपी पीड़िता के घर भी आता-जाता था। बीते 19 अप्रैल को आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पा कर पहली बार बहला-फुसला कर उससे यौन संबंध बनाया। उसने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उसे फोकानिया की परीक्षा में पास करा देगा। इसके बाद वह मौका पा कर लगातार पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। इस बीच उसकी नाबालिग पुत्री 6 माह की गर्भवती हो गई। आरोप है कि इमाम पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बावजूद वह पीड़िता को लगातार शादी का झांसा देता रहा और अब गर्भवती होने की बात सामने आई तो वह शादी करने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


किसी को बताया तो भूल जाओगी कुरान, होगी बदनामी
इधर, पीड़िता के पिता ने बताया कि इमाम ने शादी का झांसा देने के साथ ही लड़की को बदनामी से बचने के लिए किसी को भी घटना की जानकारी नहीं देने का दवाब बनाया। साथ ही कहा कि अगर वह इसके बारे में किसी को भी जानकारी देती है तो कुरान भूल जाएगी। पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी इमाम उसके परिवार के साथ कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साला और सास भी दे रहे अंजाम भुगतने की धमकी
इधर, प्राथमिकी में पीड़िता की मां का आरोप है कि इमाम का साला मो शहीद और सास साजदा खातून बदमाश प्रवृत्ति के हैं। दोनों खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि अगर इमाम पर पीड़िता से शादी का दवाब बनाया तो इसका अंजाम भुगतना होगा। पीड़िता के माता-पिता ने मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर थाना कांड संख्या 431/24 दर्ज जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप और कोर्ट में बयान कराया गया है। आरोपी इमाम की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed