फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : IAS officer transfer posting in bihar ips transfer news, garima lohia ias posting

Bihar News : आईएएस अफसरों का तबादला, आईपीएस भी ट्रांसफर; गरिमा लोहिया समेत नए IAS को भी मिली पोस्टिंग

Wed, 06 Mar 2024 02:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 06 Mar 2024 02:53 PM IST
सार

Bihar : बिहार सरकार के गृह विभाग ने कई आईएएस अफसरों का तबादला करते हुए नये आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी है। नये अफसरों में गरिमा लोहिया समेत कई नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar News : IAS officer transfer posting in bihar ips transfer news, garima lohia ias posting
सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार लगातार ट्रांसफर पोस्टिंग कर रही है। ऐसे में नीतीश सरकार ने नये आईएएस अफसरों को पहली जिम्मेदारी सौंपी है। नये अफसरों में गरिमा लोहिया समेत कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


नए आईएएस अधिकारियों को मिली पहली कमान 
नए आईएएस अफसर में गरिमा लोहिया को भागलपुर, तुषार कुमार को नालंदा, प्रतीक्षा सिंह को बक्सर, अनिरुद्ध पांडे को बांका, कृतिका मिश्रा को मधेपुरा, आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर, प्रद्युम्न सिंह यादव को किशनगंज, अंजली शर्मा को पटना, रोहित कर्दम को पूर्णिया, शिप्रा विजय कुमार चौधरी को सारण और नेहा कुमारी को सीवान को सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। पूरी सूची जानने के लिए इस लिंक को क्लिक करें
विज्ञापन


जानिए किन्हें कहां मिली है नई जिम्मेदारी
भारतीय पुलिस सेवा के कई पदाधिकारियों का तबादला भी किया गया है। उन पदाधिकारियों में पटना गृह रक्षा वाहिनी में पदस्थापित समादेष्टा चंदन कुमार कुशवाहा को खगड़िया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पटना के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के सहायक पुलिस महानिरीक्षक हरकिशोर राय को वैशाली का एसपी बनाया गया है। अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी 2011 बैच के  राजेंद्र कुमार भील को अरवल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनू को पटना का गृह रक्षा वाहिनी का समादेष्टा बनाया गया है। वैशाली पुलिस अधीक्षक 2014 बैच के कार्तिकेय के शर्मा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के सहायक पुलिस महा निरीक्षक के साथ-साथ सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण)  की भी जिम्मेदारी दी गई है। अरवल के पुलिस अधीक्षक 2016 बैच के विद्यासागर को राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के अपर निदेशक सह सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। क्रिया के पुलिस अधीक्षक 2018 बैच के  सागर कुमार को किशनगंज का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। और अपराध अनुसंधान विभाग के सहायक पुलिस अधीक्षक 2019 बैच की काम्या मिश्रा को दरभंगा का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पूरी सूची पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed