फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Husband wife murder case after love affair bihar police found dead body in septic tank munger

Bihar : 'वह नए प्रेमी के साथ भाग गई'- प्रेम विवाह करने वाले ने पत्नी को मार शौचालय टंकी में डाला, सीमेंट चढ़ाई

Mon, 10 Mar 2025 01:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Mar 2025 01:23 PM IST
सार

Bihar News : दोनों नौजवान थे। प्रेम परवान ऐसा चढ़ा कि जवानी की दहलीज पर आते ही प्रेम विवाह कर लिया। प्रेमी से पति बने युवक ने दो साल बताया कि उसकी पत्नी नए प्रेमी के साथ भाग गई। लेकिन, उसने यह कहानी बनाई थी।

विज्ञापन
Bihar News : Husband wife murder case after love affair bihar police found dead body in septic tank munger
जवानी की दहलीज पर शादी और अब वीभत्स हत्या। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जवानी की दहलीज पर चढ़ते ही प्रेम विवाह किया था। दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। अभी 20 साल की हुई थी वह। नर्स बनकर समाज की सेवा करना चाहती थी, लेकिन ससुराल वाले तैयार नहीं थे। मायके चली गई तो वापस ले आया पति। फिर अचानक मायके वालों को बताया कि वह किसी दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई है। मायके वालों को यकीन नहीं हुआ। पुलिस पर दबाव बनाया। पति से सख्ती हुई तो उसकी कहानी झूठी निकली। हकीकत ऐसी कि रूह कांप जाए। उसने पत्नी को मारकर शौचालय की टंकी में डाला। फिर मिट्टी-भूसे से ढंकने के बाद सीमेंट की परत चढ़ा दी, ताकि दुर्गंध नहीं आए। पुलिस ने बीती रात मुंगेर में असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव पहुंच कर तीन दिन पहले शौचालय की टंकी में दबाए शव को को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया। 

विज्ञापन

 

इसी महीने मायके से लायी गई, अब हत्या
अमीषा भारती बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की निवासी थी। उसने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। अमीषा का विवाह आशीष कुमार से हुआ था, जो असरगंज प्रखंड के सजुआ गांव के कुशवाहा टोला का निवासी है। शादी के एक साल बाद से ही अमीषा और उसके ससुरालवालों के बीच विवाद चल रहा था।  कुछ महीने पहले अमीषा अपने मायके गई थी और फिर 4 मार्च को अपने पति आशीष के साथ वापस ससुराल लौटी थी। इसके बाद आशीष ने अपने ससुरालवालों को अचानक फोन कर बताया कि अमीषा किसी लड़के के साथ घर से भाग गई है। इसके बाद तलाश शुरू हुई, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो मायके वालों ने असरगंज थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शक के आधार पर अमीषा के पति आशीष को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ और यह पता चला कि आशीष ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी।

विज्ञापन

अमीषा की पढ़ाई को लेकर विवाद
अमीषा की इच्छा थी कि वह नर्स बने और इसके लिए एक साल पहले उसके परिवार ने उसे झारखंड के जमशेदपुर स्थित गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन दिलवाया था। हालांकि, ससुरालवाले उसे पढ़ाई के लिए खर्च देने को तैयार नहीं थे। वे चाहते थे कि उसके मायके वाले इसके खर्च को उठाएं, लेकिन अमीषा को यह पसंद नहीं था और इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ महीने पहले अमीषा ने अपनी माँ को फोन कर बताया था कि उसका पति उसे मारपीट करता है। इसके बाद से स्थिति और खराब हो गई थी। पुलिस ने अमीषा के पति आशीष कुमार और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घर के अन्य सदस्य फरार हैं। थानाध्यक्ष धरवेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed