{"_id":"680d22fc6f3f79353c04a74b","slug":"bihar-news-husband-wife-death-couple-s-funeral-procession-taken-together-muzaffarpur-bihar-police-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Husband Wife : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी ने भी दम तोड़ा, एक साथ उठी दंपति की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Husband Wife : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी ने भी दम तोड़ा, एक साथ उठी दंपति की अर्थी
Sat, 26 Apr 2025 11:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:46 PM IST
सार
Bihar : पति की मौत होते ही पत्नी की भी मौत हो गई। लिहाजा दंपति की एक साथ अर्थी उठी। एक साथ उठे अर्थी को देखकर कई लोग फफककर रोने लगे।
विज्ञापन
कैलाश बैठा का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक शख्स की अचानक मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी की भी इस सदमे से मौत हो गई। फिर दोनों पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठी
विज्ञापन
और फिर एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर मधुवन गांव का है। कैलाश बैठा (55) और उनकी पत्नी गुजरी देवी (50) थी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को कैलाश बैठा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बीमार होने पर स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गये, जहां
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनते ही कैलाश बैठा की पत्नी गुजरी देवी भी बेहोश गई। आननफानन में उन्हें भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। ग्रामीण कैलाश और उनकी पत्नी की अर्थी सजाई गई। दोनो दंपति की मौत की खबर सुनते ही गांव के लोगों में मातम छ गया। फिर ग्रामीणों ने दोनों के लिए एक साथ अर्थी सजाई और दोनो का दाह संस्कार किया गया। इस संबंध में ग्रामीण अजय ठाकुर ने बताया है कि कल पति की मौत से सदमे में आई पत्नी ने महज बारह घंटे बाद आज उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की अर्थी एक साथ श्मशान घाट के लिए निकली और इस दौरान दोनों को एक ही चिता पर लिटाया गया और फिर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह देख हर किसी की आंखे डबडबा गई है।