फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Husband wife and another man love story revealed before first night after marriage or nikaah

Bihar : निकाह के बाद दुल्हन का भाई बनकर साथ आया, शौहर से पहले मनाई सुहागरात; धुनाई के बाद पंचायत में फैसला

Thu, 02 Nov 2023 02:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 02 Nov 2023 02:13 PM IST
सार

Love Affair : खुशी-खुशी निकाह हुआ। फिर दुल्हन के साथ उसका भाई बनकर एक युवक ससुराल तक आ गया। भाई बताकर दूल्हा-दुल्हन के कमरे में सोने की जिद पर लोग चौंके, लेकिन फिर मान गए। मगर, उसने दूल्हे से पहले उस दुल्हन के साथ सुहागरात मना ली।

विज्ञापन
Bihar News : Husband wife and another man love story revealed before first night after marriage or nikaah
आरोपित लड़का और लड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एक आशिक अपनी प्रेमिका की शादी होने के बाद भाई बनकर उसके साथ ससुराल पहुंचा और फिर उसने पति से पहले ही सुहाग रात मना ली। घटना नौतन थाना क्षेत्र के कुंजलहीं गांव की है। लोगों का कहना है कि शादी के बाद ससुराल पहुंची प्रेमिका सभी रस्मों-रिवाजों को पूरा कर देर रात सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। इस बीच, विदाई में भाई बनकर साथ आया आशिक भी दुल्हन के साथ कमरे में सोने की जिद करने लगा। ससुराल वाले भी दुल्हन का भाई समझकर बात मान गए। लेकिन किसी ने दोनों को उस कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। फिर क्या था, लोगों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले पर जमकर बवाल हुआ। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद उस युवक का सिर भी मुंडवा दिया।

विज्ञापन


इस तरह खुल गया पोल 
स्थानीय लोगों ने बताया कि नौतन प्रखंड के कुंजलहीं गांव के शेखावत हवारी के बेटे मुश्ताक हवारी की 30 अक्टूबर को अमवा मंझार निवासी एक लड़की   के साथ उसका निकाह हुआ। इस निकाह में दुल्हन का आशिक अंगूर हवारी विदाई के समय भाई बनकर दुल्हन के साथ उसके ससुराल पहुंच गया। प्रेमिका के ससुराल पहुंचे आशिक ने रात में अपनी प्रेमिका के कमरे में सोने की जिद की। ससुराल वालों ने दुल्हन का भाई समझकर उसे साथ भेज भी दिया। परंतु ससुराल वाले देर रात दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर सन्न रह गये। लोगों ने भाई बने आशिक को पकड़ लिया और उसका सिर मुंडवाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


दुल्हन के कहने पर पंचों ने लिया फैसला
दुल्हन ने बताया कि वह शादी करना नहीं चाहती थी इसलिए उसने ऐसा किया, अब वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। दुल्हन की यह बात सुनकर लोगों ने  खंड्डा पंचायत के लोगों ने पंचायत बुलाई। पंचों ने दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन से बात करके दोनों पक्षों के बीच कागजाती प्रक्रिया को पूरा कर दुल्हन को उसके माता-पिता और आशिक के साथ वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed