फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Husband murder wife, illegal relationship love affair husband wife murder case munger bihar police

Bihar News : पति बना पत्नी का हत्यारा, अवैध संबंध होने के शक में ले ली जान

Sun, 15 Dec 2024 08:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 15 Dec 2024 08:10 PM IST
सार

Love Affair : पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला। फिर शव की  पहचान भी हुई। लेकिन जब जांच पड़ताल शुरू हुई तब पता चला कि यह ऑनर किलिंग है। फिर पुलिस ने हत्या की वजह भी बताई।

विज्ञापन
Bihar News: Husband murder wife, illegal relationship love affair husband wife murder case munger bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुंगेर में एक महिला की लाश मिली। महिला की हत्या उसके सिर और चेहरे को कूचकर की गई थी। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव की है। मृतका की पहचान पड़िया निवासी शंकर रजक की पत्नी उमा देवी (40) के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक महिला के पुत्र बिट्टू कुमार के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ प्रथामिकी दर्ज की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर  एसडीपीओ  के नेतृत्व में एक विशेष टीम का  गठन किया, जिसमें बरियारपुर थानाध्यक्ष बीरभद्र सिंह एवं एएसआई चंदन कुमार को शामिल किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस ने मृतक महिला के पति श्याम रजक को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक महिला उमा देवी का गांव एक व्यक्ति के साथ अवैध संबध था। इसको लेकर मृतका के पति शंकर रजक  अपनी पत्नी के इस हरकत का लगातार विरोध कर रहा था, लेकिन उसकी पत्नी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रही थी। घटना के दिन अहले सुबह रोज की तरह महिला काम करने के लिए निकली थी। महिला के घर से निकलने के बाद थोड़ी देर बाद पति भी निकला और उसके पीछे लगा गया। पत्नी को उस पुरुष के घर से निकलते ही पति ने उसे  पकड़ लिया और हाथ पकड़कर समाज के पास ले जाने लगा। इसी दौरान पत्नी उमा देवी अपने पति से हाथ छुड़ाकर भागने लगी। इसी गुस्से में पति ने ईट के चिमनी भट्टा के पास पत्नी को पकड़कर उसके सर और चेहरे पर हमला कर के उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा घटना के दिन पुलिस ने खून से सने हुए दो ईट को बरामद किया था।  उन्होंने कहा कि आरोपित पति ने स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी के अवैध संबध होने के कारण उसकी हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed