फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news: Husband gave triple talaq to wife on mobile in Muzaffarpur, husband and wife, domestic violence

Bihar News : तलाक, तलाक, तलाक; मोबाइल पर झगड़े के बाद बीवी से सोशल मीडिया पर तीन बार कहा तलाक

Thu, 20 Jul 2023 06:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 20 Jul 2023 06:25 PM IST
सार

Bihar News : देश में तीन तलाक रोकने के लिए कानून बना दिए गए। सरकार द्वारा इसके लिए कई तरह के जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। लेकिन, इसके बावजूद तीन तलाक के मामले में कमी नहीं आ रही है फिर ऐसा ही मामला बिहार से सामने आया है।

विज्ञापन
bihar news: Husband gave triple talaq to wife on mobile in Muzaffarpur, husband and wife, domestic violence
तीन तलाक - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार में तीन तलाक का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर की एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। तलाक व्हाट्सएप पर दी है। पहले झगड़ा हुआ। फिर, व्हाट्सएप पर कॉल किया। इसके बाद तलाक दे दिया। पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र का है। आरोपी पति सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन


लगातार पत्नी को प्रताड़ित करता था असलम
मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता शमा प्रवीण की वर्ष 2019 में सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के जौवाना निवासी मोहम्मद असलम से शादी हुई थी। शादी के बाद एक बच्चे भी हुए। 2 साल तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। इसी दौरान असलम का किसी दूसरे लड़की से अफेयर चलने लगा, जिसका शमा परवीण लगातार विरोध किया करती रही। विरोध करने पर वह नशा का सेवन कर उसे प्रताड़ित करने लगा, बेरहमी से पिटाई भी कर देता। विवाहिता ने इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को दी। उसके पिता ने इसे लेकर कई बार पंचायत भी की। आपसी समझौते के बाद बार-बार मामले को शांत करवा दिया जाता रहा। पिता की मौत के बाद शौहर मोहम्मद असलम कपड़े का दुकान खोला। लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अन्य लड़की से अफेयर के साथ विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करते रहा। 5 लाख का डिमांड भी करने लगा।
विज्ञापन


दहेज की मांग और प्रताड़ना से तंग आकर मायके आ गई
परिजनों का कहना है कि पति की प्रताड़ना और दहेज की मांग से तंग होकर शमा अपने मायके लौट आई। मंगलवार की रात फोन पर पति पत्नी में बकझक और गाली-गलौज होने लगी। उसके बाद पति ने पहले व्हाट्सएप पर रिकॉर्डिंग भेजा फिर फोन करके विवाहिता को तलाक दे दिया। शमा परवीण ने बताया कि मायके आ जाने के बाद दूसरी लड़की के साथ रील बना कर असलम सारे रिश्तेदारों के पास भेजने लगा। मंगलवार को फोन पर कहा कि तुम्हें आजाद करते हैं और तलाक-तलाक-तलाक दे दिया। विवाहिता के पिता मोहम्मद तमन्ने का कहना है कि हमने दान दहेज के साथ अपनी बेटी की शादी की थी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई की रात शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया है। अब इंसाफ के लिए दर दर भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed