Bihar : पटना से उत्तर बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन सोनपुर दीघा सेतु पर लगा महाजाम, रात तक फंसी रही गाडियां
Bihar : बिहार की राजधानी पटना से उत्तर बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन जयप्रकाश सेतु (सोनपुर दीघा) पर जबरदस्त तरीके से महाजाम लगा हुआ है। जेपी सेतु से यात्रा करने वाले यात्री ने बताया कि 6 किलोमीटर दूरी तय करने में लगभग तीन से चार घंटे लग गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपोत्सव का पर्व दिवाली और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा की समाप्ति के बाद जिला और राज्य के बाहर नौकरी या मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले परदेसियों द्वारा दूसरे प्रदेशों में जाना शुरू हो गया है। जिस कारण बिहार से जाने वाली ट्रेन और बस के अलावा छोटी छोटी गाड़ियों से यातायात बाधित होने लगा है । जिसका उदाहरण रविवार की देर शाम से लेकर अभी तक बिहार की राजधानी पटना से उत्तर बिहार को जोड़ने वाली लाइफ लाइन जयप्रकाश सेतु (सोनपुर दीघा) पर जबरदस्त तरीके से महाजाम लगा हुआ है। जेपी सेतु से यात्रा करने वाले यात्री ने बताया कि 6 किलोमीटर दूरी तय करने में लगभग तीन से चार घंटे लग गया है।
पटना दीघा सेतु के जाम होने के कारण काफ़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं। घंटों तक रेंगते हुए अपनी वाहनों को कछुआ की चाल चलने को मजबूर होना पड़ा है। सेतु पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि कार और मोटर साइकिल के अलावा अन्य वाहनों की रफ्तार मानो पूरी तरह से ठप सी पड़ गई है। हालांकि ऐसी स्थिति आज की नहीं है बल्कि छठ पूजा के बाद से प्रतिदिन ऐसी दृश्य देखने को मिल रहा है। जाम की शुरुआत सोनपुर से दीघा की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई है। देखते ही देखते कुछ ही देर में यह जाम पुल के दोनों ओर फैल गया जो बाद में महाजाम का रूप ले लिया। क्योंकि रविवार को छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सोनपुर, दीघा और पटना सहित दूसरे जिले या राज्यों की ओर यात्रा करने वाले है। जिससे सेतु पर भीड़ भाड़ बढ़ गई थी। शाम होते- होते स्थिति और भयावह हो गई और यात्रियों को गंतव्य स्थल तक पहुंचने में घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
राजद नेता सुधांशु रंजन पाण्डेय ने बताया कि महाजाम से निबटने के लिए स्थानीय जिला या पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिस कारण जाम की समस्या महाजाम का रूप ले लिया है। महाजाम में फंसे लोग अपने वाहनों से निकलकर पैदल ही पुल पार करते देखे गए। हालांकि कई दंपति अपने छोटे- छोटे बच्चों को भी इस जाम के कारण मुश्किलों का सामना करते हुए पैदल चलने को विवश होना पड़ा है। क्योंकि कई घंटों तक गाड़ी में बैठे बैठे बच्चे पूरी तरह से ऊब चुके थे। हालांकि लगभग छह घंटे बाद यातायात धीरे- धीरे सामान्य हो गया, लेकिन इस दौरान यात्रियों का धैर्य जवाब दे चुका था। महाजाम में फंसे यात्रियों ने प्रशासन से अपील की है कि जेपी सेतु पर यातायात को व्यवस्थित तरीके से करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और यातायात नियंत्रण के लिए ठोस उपाय किया जाए। ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके। सेतु पर जाम की समस्या से बचने के लिए कई लोग अपनी गाड़ी को वापस गांधी सेतु होते हुए हाजीपुर की तरफ रुख करने को मजबूर हो रहे हैं।