फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : How bihar police investigation reached to conclusion after foot print of criminal found in a room

कदम के निशां : हत्या वाली जगह से एक पैर का चिह्न कैसे पहुंचा मृतक के घर? होशियार करती जुर्म की कहानी पढ़ें

Sat, 22 Mar 2025 03:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Mar 2025 03:57 PM IST
सार

Bihar Police : हत्या कहीं और हुई। शव अज्ञात के रूप में बरामद हुआ। पहचान हुई तो पुलिस मृतक के घर पहुंची। औपचारिकता नहीं की, ध्यान से देखा। कहीं कोई सबूत नहीं। लेकिन, एक जगह एक पैर का निशान मिला। उस निशान ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : How bihar police investigation reached to conclusion after foot print of criminal found in a room
मोतिहारी में हत्या का राज खुला तो इस निशान के कारण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अबतक हमने यही देखते और सुनते आया है कि आए दिन कैसे पुलिस के अनुसंधान में कमी का फायदा  कातिल उठा लेता है। कई बार तो अनुसंधान में कमी के कारण कातिल न्यायालय से भी बेकसूर साबित हो जाता है। लेकिन यह कहानी अलग है। यहां पुलिस ने अपनी आंखें खुली रखी। जहां एक-एक सबूत साफ कर रखा गया था, वहां एक पैर का एक निशान पुलिस की नजर में आ गया। और फिर हत्याकांड का राज खुल गया। बिहार के मोतिहारी में दो शौहरों से तलाक के बाद तीसरे पति से शादी कर उसे मरवाने में चौथे प्रेमी का साथ लेने वाली मर्डर की कहानी कुछ ऐसी ही है।

विज्ञापन


अज्ञात शव की पहचान के बाद कैसे खुला राज?
19 मार्च को मोतिहारी पुलिस को सूचना मिली कि गढ़हिया थाना क्षेत्र के सरेह में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फेंका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त कराया तो पता चला कि मरने वाला व्यक्ति गढ़हिया थानाक्षेत्र के ही अफरीदा खातून का पति सुरेश पंडित है। वह बंजरिया थाना क्षेत्र के सिशवनिया गांव का रहने वाला है। फिर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को दे दिया। अब पुलिस के सामने यह चुनौती थी कि कैसे सुरेश के अज्ञात हत्यारों तक पहुंचा जाए। सबूत के नाम पर पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ था। पुलिस मृतक सुरेश की पत्नी अफरीदा के घर पहुंची। सुरेश के साथ शादी करने के लिए अफरीदा से वह सुनीता देवी हो गई थी। धर्म भी परिवर्तन कर लिया था। सुनीता से पुलिस ने कातिल के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई दुश्मन नहीं बताया। पुलिस चुपचाप बिना सुनीता को बताए उसके घर की तलाशी लेती रही। कहीं कोई सबूत नहीं मिल रहा था। अचानक घर के एक कोने में किसी के खून से सने दाएं पांव का निशान दिखा। पुलिस ने सुनीता उर्फ अफरीदा को बिना बताए ही पांव के उस निशान का एक फोटो लिया और चली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दो शौहर से तलाक के बाद धर्म बदल रचाई शादी, चौथे पर आया दिल तो आंखों के सामने तीसरे पति को मरवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी पर शक के बाद कॉल रिकॉर्ड से बढ़ी बात
अब पुलिस का शक अफरीदा के ऊपर आ गया। जब पुलिस ने अनुसंधान को आगे बढ़ाया तो पता चला कि अफरीदा का पूर्व में दो पतियों के साथ तलाक़ हो चुका है। पुलिस ने अफ़रीदा के नंबर का कॉल डिटेल निकालना शुरू किया तो पता चला कि अफ़रीदा की किसी मनीष के नाम के व्यक्ति से लगातार बातचीत होती है। फिर पुलिस मनीष को बहाने से थाने पर बुलाया और उसके दाएं पांव का निशान लेकर फोरेंसिक जांच को भेज दिया। पुलिस को अफरीदा के घर से मिले पांव का निशान मनीष से मैच कर गया। अब पुलिस ने सुनीता और मनीष दोनों को हिरासत में लेकर आई। फिर दोनों को आमने-सामने बैठाकर सख्ती से पूछताछ करना शुरू किया। पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करना चाहा, लेकिन पुलिसिया पूछताछ में दोनों की जुबान खुल गई।

फिर सामने आई प्यार में धोखे का एक खौफनाक कहानी 
दरअसल पहले से दो बार तलाक ले चुकी अफ़रीदा ने पकड़ीदयाल में टावर कंपनी में काम करने वाले मनीष के साथ धर्म बदल कर तीसरी शादी कर ली थी। दोनों का शादीशुदा जीवन ठीकठाक चल रहा था। इसी बीच उसी टावर कंपनी के मैनेजर मनीष कुमार का दिल भी अफरीदा पर आ गया। दोनों के प्यार में अब रोड़ा बन रहा था अफरीदा उर्फ सुनीता का तीसरे पति सुरेश। फिर मनीष और सुनीता ने मिलकर सुरेश को रास्ते से हटाने का प्लान शुरू किया। इसके लिए दोनों ने 30 हजार रुपए में एक सुपारी किलर को ढूंढा। उसने पहले सुरेश के साथ मिलकर नशा किया औरगांव से बाहर सरेह में ले जाकर उसका गला रेतकर हत्या कर दी और शव को वही फेंक दिया। इस दौरान अफरीदा और मनीष भी सामने थे। मनीष के पैर में यहीं खून लगा था। बाद में चप्पल पहन लेने के कारण वह निशान कहीं और नहीं गया। जब वह अफरीदा के घर पहुंचा तो उसे उसका ध्यान नहीं रहा। एक जगह वह निशान पड़ गया और पुलिस के लिए वही क्लू बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed