{"_id":"682433e54e8a6377560be5c3","slug":"bihar-news-high-speed-vehicle-hit-bike-in-jamui-one-dead-other-in-critical-condition-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; शादी समारोह में जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; शादी समारोह में जा रहे थे दोनों
Wed, 14 May 2025 11:40 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 14 May 2025 11:40 AM IST
सार
Jamui News: दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिमुलतला थाना क्षेत्र के सिमुलतला- चकाई मुख्य सड़क मार्ग के घोटारी जंगल के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र के नागवे गांव निवासी बालेश्वर यादव का 26 वर्षीय पुत्र सोनू यादव के रूप में हुआ है। जबकि घायल की पहचान सतिघाट का रहने वाले गौरव कुमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक की शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक नागवे गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के अमाडांड गांव जा रहे थे। तभी सिमुलतला-चकाई मुख्य सड़क मार्ग के घोटारी जंगल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर सिमुलतला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर सिमुलतला थानेदार ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल भेज कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन