फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Headmaster indulges in obscene acts with Patna middle school girls, DM takes action

Bihar : मिडिल स्कूल की छात्राओं के साथ गंदी हरकत करते थे हेडमास्टर, आरोप सुनकर पटना के डीएम ने दिया ऐसा आदेश

Sat, 22 Jul 2023 05:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 22 Jul 2023 05:14 PM IST
सार

Bihar news : बिहार के एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय के प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर गांव के लोग उग्र हो गए और विद्यालय पहुंचकर प्राचार्य की जमकर पिटाई कर दी। फ़िलहालआरोपित प्राचार्य पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन
Bihar News: Headmaster indulges in obscene acts with Patna middle school girls, DM takes action
प्राचार्य अविनाश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राचार्य पर लगाये गंभीर आरोप 

विज्ञापन

मामला पटना जिला के मसौढ़ी अंतर्गत सरपा की है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरपा के छात्राओं ने विद्यालय के प्राचार्य अविनाश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय के प्राचार्य उन्हें अकेले कमरे में बुलाकर शरीर के अंगों को छूते हैं। छात्राओं का आरोप है कि पिछले लगभग कई महीनों से विद्यालय के प्राचार्य अविनाश कुमार विद्यालय के कई लड़कियों के साथ इस तरह की हरकत कर चुके हैं। अपने विद्यालय के प्राचार्य के इस हरकत से गुस्साए छात्राओं ने इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी।

स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा 
परिजनों को इस बात की जानकारी मिलते ही परिजन आग बबूला हो उठे और शनिवार को विद्यालय पहुंचकर आरोपित शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान विद्यालय में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने विद्यालय में हंगामा होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस विद्यालय पहुंची और लोगों को किसी तरह समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। इस मामले में प्राचार्य अविनाश कुमार ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


आरोपी सहित छात्राओं से की जा रही पूछताछ 
इस मामले पर मसौढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य अविनाश कुमार पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल पुलिस अविनाश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन छात्राओं के द्वारा प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, पुलिस उन छात्राओं से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed