फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Head master seen doing obscene dance on the occasion of Saraswati Puja in Jamui: Drunk

Bihar: विद्या के मंदिर में अश्लील गानों पर ठुमके लगाते दिखे हेडमास्टर, लोग बोले- नशे में अजीब हरकत कर रहे थे

Tue, 04 Feb 2025 09:19 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Feb 2025 09:19 AM IST
सार

वसंत पंचमी के मौके पर हर तरफ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से की जा रही है। लेकिन, जमुई के सरकारी स्कूल से एक चौंका देने वाले मामला सामने आया। यहां हेडमास्टर साहब अश्लील गाना पर ठुमके लगाते दिखे।

विज्ञापन
Bihar News: Head master seen doing obscene dance on the occasion of Saraswati Puja in Jamui: Drunk
विद्यालय परिसर में डांस करते दिखे हेडमास्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। पुलिस और उत्पाद विभाग से लेकर बिहार सरकार का पूरा प्रशासनिक व्यवस्था शराबबंदी को सफल करने में लगा हुआ है। इसके बावजूद भी शराबबंदी की सफलता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सेवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय केतरू नवादा की है। जहां बसंत पंचमी के मौके पर सोमवार को विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। वहीं सोमवार देर शाम विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहर रजक नशे में धुत होकर पहुंचे और स्कूल परिसर में अश्लील गाने पर डांस करने लगे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


लोगों ने हेडमास्टर पर कार्रवाई की मांग की
वायरल वीडियो में प्रभारी प्राचार्य बच्चों के साथ अजीब हरकत करते हुए भी दिख रहे हैं। कभी बच्चों को पैर से मार रहे हैं तो कभी गानों पर ठुमके लगा रहे हैं। अब यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्राेश है। लोगों को कहना है कि शिक्षा के मंदिर में शिक्षा देने वाले गुरु जी का ही यह हाल है तो आम लोगों का क्या हो सकता है। वहीं कई लोगों ने कहा कि इस मामले को वरीय पदाधिकारी गंभीरता से लें और ऐसे हेडमास्टर पर कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed