फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: GST raid in Kishanganj; Goods worth Rs 1.14 crore seized from Saha Enterprises.

Bihar News : किशनगंज में जीएसटी की दबिश; साहा इंटरप्राइजेज से 1.14 करोड़ के सामान जब्त.

Mon, 24 Jul 2023 12:19 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Jul 2023 12:19 AM IST
सार

Bihar News : किशनगंज में जीएसटी विभाग ने लाइन मिलनपल्ली में साहा इंटरप्राइजेज पर छापेमारी की जिसमें करीब 1 करोड़ 14 लाख के सामान जब्त किए गये। तीन साल से विभाग को सामंजस्य कैश जमा नहीं किया था। साथ ही समय पर टेक्स जमा नहीं करने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Bihar News: GST raid in Kishanganj; Goods worth Rs 1.14 crore seized from Saha Enterprises.
साहा इंटरप्राइजेज में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग ने शहर के लाइन पाड़ा स्थित इलेक्ट्रिक दूकान में शनिवार संध्या करीब 7 बजे छापेमारी की। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालक के द्वारा बृहद पैमाने पर कर चोरी करने का खुलासा हुआ है। खुलासे के बाद एक करोड़ 14 लाख रुपए के सामानों को टीम ने जप्त कर लिया। इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर फिरोज आलम का कहना है कि वाणिज्य कर विभाग पटना मुख्यालय के निर्देश पर टीम गठित कर साहा इंटरप्राइजेज की जांच की गई है। गठित टीम में डिप्टी कमिश्नर शंकर चौधरी और असिस्टेंट कमिश्नर बंदना वशिष्ट सहित अन्य लोग शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि साहा इंटरप्राइजेज के शोरूम के अंदर एक और फार्म साहा ट्रेडर्स के नाम पर चलाया जा रहा था, जिसके कई दस्तावेज भी टीम के हाथ लगे हैं। बारीकी से दोनों फार्म के दस्तावेजों की जांच किये जाने से कर भुगतान की कई खामियां उजागर हुए हैं।

विज्ञापन


यह है आरोप 
इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर फिरोज आलम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के जून माह तक आईटीसी का आउटपुट टैक्स जमा नहीं किया गया है और कैश डिपॉजिट भी ना के बराबर है। तीन साल से विभाग को सामंजस्य कैश जमा नहीं किया था। साथ ही समय पर टेक्स जमा नहीं करने का मामला भी सामने आया है। फिलहाल टीम ने दोनों फार्म के दस्तावेजों के साथ साथ गोदाम में रखे सामान भी जप्त कर लिये हैं। वही ज्ञात हो कि साहा ट्रेडर्स का स्वामित्व भास्कर साहा के नाम से है। जबकि साहा इंटरप्राइजेज का स्वामित्व नित्य गोपाल साहा के नाम से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed