फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Groom dies due to loud sound of DJ in Sitamarhi

Bihar : डीजे की आवाज से 30 साल के दूल्हे की धड़कन बढ़ी, वरमाला के दौरान बेहोश...अस्पताल से पहले मौत आई

Fri, 03 Mar 2023 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 03 Mar 2023 10:34 AM IST
सार

Bihar: सीतामढ़ी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी करने गया दूल्हा वरमाला स्टेज पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौत का जो कारण बताया गया वह हैरान कर देने वाला था।

विज्ञापन
Bihar News: Groom dies due to loud sound of DJ in Sitamarhi
वरमाला स्टेज पर बैठा दुल्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी करने गया दूल्हा वरमाला स्टेज पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौत का जो कारण बताया गया वह हैरान कर देने वाला था। दुल्हे की मौत DJ की तेज धुन के कारण हुई। तेज आवाज के कारण दुल्हे की धड़कन बढ़ गई थी। उस वक्त न तो दुल्हे ने नोटिस किया और न उसके परिजनों ने। अचानक दूल्हा बेहोश हो गया। 

विज्ञापन


तेज आवाज से दुल्हे को घबराहट हो रही थी
दरअसल, बारात जब दरवाजे पर पहुंची तो DJ रथ से निकल रही तेज आवाज से दूल्हा को घबराहट हो रही थी। दूल्हा ने कई बार DJ बंद करने के लिए भी कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी बीच वरमाला की रस्म भी हुई है। परिजन स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। अचानक दूल्हा गिर गया। परिजन आननफानन में अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सीतामढ़ी लेकर गए। लेकिन, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान परिहार इलाके के मनिथर गांव निवासी स्वर्गीय गुदर राय के पुत्र सुरेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


बेटी का घर बसने से पहले ही तबाह हो गया
इधर, घटना के बाद दूल्हा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की पक्ष के यहां भी मातम पसरा है। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा कि DJ की तेज आवास के कारण 30 साल के युवक की जान भी जा सकती है। घटना के बाद सभी बाराती वापस हो गए। लड़की वालों का कहना है कि उनकी बेटी का घर बसने से पहले ही तबाह हो गया। शादी का मंडप सजा ही रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed