{"_id":"65efe5a9e8bf7a745704b24a","slug":"bihar-news-grandfather-raped-minor-granddaughter-in-nalanda-an-attempt-four-months-ago-also-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दादा ने नाबालिग पोती के साथ की दरिंदगी, चार माह पूर्व भी ऐसी घटना को अंजाम देने की थी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दादा ने नाबालिग पोती के साथ की दरिंदगी, चार माह पूर्व भी ऐसी घटना को अंजाम देने की थी कोशिश
Tue, 12 Mar 2024 10:48 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:48 AM IST
सार
Bihar : चचेरे दादा ने आठ साल की पोती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि बच्ची को कुछ वस्तु देने का प्रलोभन देकर घर में बुला लिया और छल कर उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में रिश्ते में दादा लगने वाले बुजुर्ग ने नाबालिग पोती के साथ दरिंदगी की है। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। उस 8 वर्षीय बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है।
विज्ञापन
मां के बयान पर मामला दर्ज
नाबालिग मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़िता की माता ने थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें अपने रिश्ते में चचेरा ससुर लगने वाले राजीव झा उर्फ विभा झा को आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके चचेरे ससुर ने दरिंदगी दिखाते हुए बच्ची को कुछ वस्तु देने का प्रलोभन देकर उसकी पुत्री को घर में बुला लिया। छल कर बच्ची को घर में बुलाकर बल पूर्वक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
चार माह पूर्व भी की थी ऐसी हड़कत
घटना के बाद पीड़िता चीखती-चिल्लाती हुई घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। वादिनी के अनुसार आरोपी द्वारा तीन-चार माह पूर्व भी ऐसी हरकत करने की कोशिश की गई थी। हालांकि, इस दौरान किसी को कुछ समझ में नहीं आया और बच्ची के रोने पर सभी पहुंच गए थे। इस संबंध में बाजपट्टी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सरोज कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बच्ची का मेडिकल जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए एसआई वंदना कुमारी को जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन