फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Governor visits Darbhanga, will attend the Senate meeting of LNMU and KSDSU University.

Bihar News : राज्यपाल का दरभंगा में दौरा, LNMU और KSDSU विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में होंगे शामिल

Tue, 12 Mar 2024 08:39 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Mar 2024 08:39 AM IST
सार

Bihar : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मंगलवार को दरभंगा पहुंच रहे हैं। वह स्थानीय चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लेंगे। इसके अलावा भी कई और कार्यक्रम में वह शामिल होंगे।

विज्ञापन
Bihar News : Governor visits Darbhanga, will attend the Senate meeting of LNMU and KSDSU University.
दरभंगा पहुंच रहे राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज मंगलवार को दरभंगा पहुंच रहे हैं। वह 12 मार्च को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय एवं 13 मार्च को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा भी वह कई और कार्यक्रम में वह शामिल  होंगे।

विज्ञापन


सीनेट की बैठक के साथ पेश किया जायेगा बजट
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 12 मार्च को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय एवं 13 मार्च को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सिनेट की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विश्विद्यालय में सीनेट की बैठक के दौरान बजट भी पेश किया जाएगा। इसके दोनों विश्विद्यालय के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। एक ही परिसर में स्थित दोनों विश्वविद्यालय के सीनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024 - 2025 के लिए प्रस्तावित बजट को भी स्वीकृति दी जाएगी।

विज्ञापन

Bihar News : Governor visits Darbhanga, will attend the Senate meeting of LNMU and KSDSU University.
गवर्नर के आने से पहले चाक चौबंद पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

यह है कार्यक्रम
राज्यपाल का आंगमन आज 11:00 बजे दिन में हेलीकॉप्टर से दरभंगा राज मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे और उसके बाद कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में आयोजित सीनेट की बैठक में बतौर अध्यक्ष भाग लेंगे। सीनेट की बैठक समाप्ति के बाद 2:00 बजे दिन में राज्यपाल श्यामा मंदिर में श्यामा माई का दर्शन करने जाएंगे। 4:00 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर स्थानीय चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 को लेकर आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लेंगे। संगोष्ठी समाप्ति के बाद राज्यपाल लहेरियासराय स्थित परिषदन में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 13 मार्च को राज्यपाल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित सीनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। LNMU में सीनेट की बैठक समाप्ति के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से मोतिहारी जाएंगे। बैठक को लेकर तैयारी अंतिम चरणों में है राज मैदान में हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed