फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Governor Rajendra Arlekar paid tribute to Sushil Modi in Maa Blood Center Patna

Bihar News: राजनीतिक दल से आगे समाज के लिए कुछ करना ही सुशील मोदी को सच्ची श्रद्धांजलि- गवर्नर

Sun, 19 May 2024 07:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 19 May 2024 07:50 PM IST
सार

Bihar : मैं अचंभित था, कि कोई ऐसा उदार और दूरदर्शी भी हो सकता है। राजनीतिक दल से आगे समाज के लिए कुछ करना ही सुशील मोदी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अपने जीवन से सीख दी कि कर्म पर मानव का अधिकार है, वह करते जाएं। 

विज्ञापन
Bihar News: Governor Rajendra Arlekar paid tribute to Sushil Modi in Maa Blood Center Patna
गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूरी तरह राष्ट्र के लिए समर्पित सुशील कुमार मोदी समाज के अंतिम पायदान तक मदद के लिए तत्पर रहे। तन समर्पित, मन समर्पित, और ये जीवन समर्पित.. . यह पंक्ति सुशील मोदी ने साकार किया। इससे आगे क्या किया जाए, सुशील मोदी इसके लिए सोचते थे। यह बातें बिहार के गवर्नर राजेन्द्र आर्लेकर ने कही। यह मौका था मां ब्लड सेंटर में दिवंगत सुशील मोदी के श्रध्दांजलि कार्यक्रम का।

विज्ञापन

Bihar News: Governor Rajendra Arlekar paid tribute to Sushil Modi in Maa Blood Center Patna
श्रधांजली कार्यक्रम में शामिल परिजन, गवर्नर और अतिथि। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

राजनीतिक दल से आगे समाज के लिए कुछ करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि 
इस मौके पर गवर्नर राजेन्द्र आर्लेकर ने कहा कि मैं जब गवर्नर बना, तो पहला कॉल उन्हीं का आया। जब पटना आया तो पहले वही आकर मिले। उस दिन से जीवनपर्यंत उन्होंने मुझे बताया कि बिहार में क्या है और किसकी जरूरत है। उन्होंने बार बार बताया कि कैसे क्या किया जाना चाहिए। यह मेरे लिए मददगार रहा। उन्होंने अपने जीवन से सीख दी कि कर्म पर मानव का अधिकार है, वह करते जाएं। राज्यपाल ने कहा कि मां ब्लड बैंक वही मुझे लेकर आए। मुझे लगता था कि इस ब्लड बैंक में मेरा बड़ा योगदान है, लेकिन बाद में जब पता चला कि उन्होंने इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपए दिए थे। मैं अचंभित था, कि कोई ऐसा उदार और दूरदर्शी भी हो सकता है। राजनीतिक दल से आगे समाज के लिए कुछ करना ही उन्हें श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed