फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Girl in Jamui accuses her boyfriend of exploitation: marriage, social media, police investigation

Bihar: ऑनलाइन प्यार हुआ, बात बढ़ी तो ऑफलाइन आकर मिलने लगे; प्रेमी ने शादी से मना किया तो प्रेमिका ने किया ऐसा

Wed, 05 Mar 2025 11:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Mar 2025 11:48 AM IST
सार

Girlfriend Boyfriend : जमुई में एक प्रेमी युगल का अजब कहानी सामने आई है। दोनों की फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। ऑफलाइन संबंध बनाए और फिर लड़का शादी करने से मुकर गया। लड़की के आरोपों पर पुलिस ने बिना देर किए दोनों की शादी कर दी।

विज्ञापन
Bihar News: Girl in Jamui accuses her boyfriend of exploitation: marriage, social media, police investigation
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के एक युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।  जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात प्रेमी जोड़े को थाना बुलाकर थाना परिसर में ही शादी कर दी। दरअसल युवती की डेढ़ साल पहले फेसबुक पर भूदान पुरी निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और वे चोरी-छिपे मिलने लगे।

विज्ञापन


प्रेमी ने साफ इनकार कर दिया
युवक ने अपनी से प्रेमिका से शादी का वादा किया और इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। जब प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो प्रेमी ने साफ इनकार कर दिया, और वह दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को तिलक समारोह का आयोजन किया जा रहा था। सारी तैयारी पूरी हो गई थी। रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। लेकिन जैसे ही युवती को इस बात की जानकारी मिली, वह मंगलवार की रात थाने पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण का शिकायत
युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण का शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों की सहमति से थाना परिसर स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराई गई। इधर दोनों के परिजनों ने कहा कि वह इस शादी से खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed