फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Girl dies after being hit by train at Patna Sahib station, people say she committed suicide

Bihar News : पटना साहिब स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, लोगों ने कहा- आत्महत्या कर ली

Fri, 12 Jul 2024 10:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Jul 2024 10:49 AM IST
सार

जीआरपी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवानंद प्रसाद ने बताया कि घर से युवती सब्जी लाने के लिए निकली थी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अप लाइन पर पटना मोकामा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Girl dies after being hit by train at Patna Sahib station, people say she committed suicide
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में घर से सब्जी लाने निकली एक युवती पटना साहिब स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में युवती की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पटना साहिब जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घर से युवती सब्जी लाने के लिए निकली थी
इस मामले को लेकर जीआरपी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवानंद प्रसाद ने बताया कि घर से युवती सब्जी लाने के लिए निकली थी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अप लाइन पर पटना मोकामा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस तरह युवती ट्रेन की चपेट में आकर मौत को गले लगा ली है, उससे यह प्रतीत होता है कि युवती ने आवेश में आकर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


मोकामा-पटना पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई
बताया जा रहा है कि बेगमपुर के निवासी सुधा कुमारी (32) शुक्रवार की सुबह अपने घर से सब्जी लाने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि पटना साहिब प्लेटफार्म नंबर दो के आगे जैसे ही रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। पूर्व दिशा से आ रही मोकामा पटना-पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे घटनास्थल पर ही सुधा कुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सुधा कुमारी के भाई नीरज कुमार मौके पर पहुंचा। नीरज कुमार ने बताया कि वह पेपर बेचने का काम करता है। घटनास्थल पर पुलिस ने सुधा कुमारी के पति को बुलाकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस इसे आत्महत्या की बात मानकर भी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed