फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Girl died after giving expiry injection on medical in bhojpur.bihar police.

Bihar News : मेडिकल पर एक्सपायरी इंजेक्शन देते ही छात्रा की तबियत बिगड़ी, फिर हो गई मौत

Tue, 05 Sep 2023 09:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Sep 2023 09:54 PM IST
सार

Bihar News : अगर आप या आपके परिवार में किसी की तबियत ख़राब हो गई है तो यूँ ही किसी मेडिकल से दवा लेकर न खाएं क्यों कि आपकी यह लापरवाही से आपकी जान जा सकती है। इसी तरह की लापरवाही में एक लड़की की मौत हो गई। वह वजह आपको जानना चाहिए।

विज्ञापन
Bihar News : Girl died after giving expiry injection on medical in bhojpur.bihar police.
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने से स्नातक की एक छात्रा की मौत हो गयी। घटना नवादा थाना क्षेत्र के जीरो माइल की है। मृतका मृत छात्रा मूल रूप से रोहतास जिला के कच्छवां थाना क्षेत्र के दनवार गांव निवासी विश्राम कुमार पंडित की पुत्री अंजली कुमारी (19) थी। वह स्नातक पार्ट वन की छात्रा थी। कुछ वर्षों से वह अपने परिवार के साथ नवादा थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में अपने मकान में रहती थी। वह आरा में रहकर पढ़ती थी।  

विज्ञापन


सांस लेने में हो रही थी तकलीफ
छात्रा की चचेरी बहन प्रीति कुमारी ने बताया कि अंजली को निमोनिया की शिकायत थी। इस कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसे देखते हुए उसकी मां इंजेक्शन दिलाने के लिए उसे जीरो माइल स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गयी। वहां मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही अंजली की तबीयत बिगड़ने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। तभी मेडिकल स्टोर संचालक अपना मेडिकल बंदकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत 
परिजन घबड़ाकर आननफानन में अंजली को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रीति कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जीरो माइल पेट्रोल पंप स्थित मेडिकल स्टोर संचालक ने अंजली को एक्सपायरी इंजेक्शन दे दिया जिस वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed