फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Giriraj Singh cornered Abdullah and Congress on Kashmir issue; Bulldozer, BJP, Jammu Kashmir News

Bihar: 'शरिया कानून लाना...', संभल की घटना पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- यह लोकतंत्र पर हमला

Sun, 24 Nov 2024 11:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Nov 2024 11:34 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला हर वक्त आतंकवाद के समर्थक रहे हैं। हिन्दू विरोधी रहे हैं। कांग्रेस वहां लीड कर रही है इसलिए कांग्रेस को देश के लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh cornered Abdullah and Congress on Kashmir issue; Bulldozer, BJP, Jammu Kashmir News
गिरिराज सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के संभल में सर्वे टीम पर हमले  के बाद सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। कहा कि अब देश में जिहादी लोग शरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं। भारत के लोकतंत्र खत्म कर शरिया कानून स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि कानून के तहत सर्वे की टीम वहां गई थी। अगर कानून पर हमला है। यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र सहित भारत पर हमला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस हमले से देश बर्दाश्त नहीं करेगा। 

विज्ञापन


अब्दुल्ला सरकार और कांग्रेस पर हमला बोला
गिरिराज सिंह ने अब्दुल्ला सरकार और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की सरकार ने जिस तरह से हिंदुओं के घरों को बुलडोजर चलाने का काम किया है। वह सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला है। भले ही फारूक अब्दुल्ला की सरकार हो पर कांग्रेस ही वहां लीड कर रही है। कांग्रेस तत्काल ही इस पर इस्तीफा दे दे नहीं तो इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस को लेनी पड़ेगी। उन्होंने फारूक अब्दुल्ला पर तंज करते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला हर वक्त आतंकवाद के समर्थक रहे हैं। हिन्दू विरोधी रहे हैं। कांग्रेस वहां लीड कर रही है इसलिए कांग्रेस को देश के लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी।
विज्ञापन


कांग्रेसी देश को टुकड़े-टुकड़े में बांटना चाहते हैं
गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी चाहते हैं कि देश में गृह युद्ध हो। इतनी बड़ी घटना हुई लेकिन अभी तक कांग्रेस की जुबान बंद है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस भी उन लोगों के समर्थन में है। अब कांग्रेस विपक्ष के भी लायक भी नहीं है। इस दौरान महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की यह पुरानी नीति है। देश के बाहर जाएंगे भारत को गाली देंगे। दक्षिण में जाएंगे उत्तर को गाली देंगे। कांग्रेसी देश को टुकड़े-टुकड़े में बांटना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed