फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Giriraj Singh attacks Congress and Rahul Gandhi; Begusarai, Hindutva, Bihar News Updates

Bihar: 'बंटोगे तो कटोगे यात्रा' पर जा रहे गिरिराज सिंह, राहुल गांधी और वक्फ बोर्ड के बारे में कह दी यह बातें

Thu, 17 Oct 2024 11:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Oct 2024 11:46 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि यह 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू होकर 22 अक्टूबर को खत्म होगी। आज से हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर हमलोग निकल रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh attacks Congress and Rahul Gandhi; Begusarai, Hindutva, Bihar News Updates
आज से सीमांचल की यात्रा पर निकलेंगे सर केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"बंटोगे तो कटोगे यात्रा" पर सीमांचल के दौरे पर निकले केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड को कांग्रेस का नाजायज औलाद कहा है।

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के बारे में यह बातें कही
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते है। इसलिए वह हल्की बातें करते रहते हैं। वह कानून को नहीं मानते है। अगर उनको इतना ही था तो जम्मू कश्मीर चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड कांग्रेस का नाजायज औलाद की तरह है, जो कहता है कि वक्फ बोर्ड जो कहे वहीं सही। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड देश की ऐसी संस्था ही जो जो कहे वहीं सही कहा इस लिए इसको खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन


इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि यह 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू होकर 22 अक्टूबर को खत्म होगी। आज से हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर हमलोग निकल रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं। वोट के सौदागर को विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू और तेजस्वी यादव पर भी सभी लोगों पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह हिंदुत्व को जगाने का यात्रा है। उन्होंने कहा है कि इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। यह हिंदू को जगाने के लिए यात्रा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed