फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Political News Giriraj Singh Slams Rahul Gandhi Said He Will Lose in Raebareli Lok Sabha Election news

Bihar News: गिरिराज सिंह बोले- गांधी परिवार के लिए अंतिम बादशाह हैं राहुल गांधी, इस बार रायबरेली भी हारेंगे

Fri, 03 May 2024 10:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 03 May 2024 10:22 AM IST
सार

Giriraj Singh Slams Rahul Gandhi : रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी परिवार जहां से हारता है वहां फिर दोबारा नहीं जाता।

विज्ञापन
Bihar Political News Giriraj Singh Slams Rahul Gandhi Said He Will Lose in Raebareli Lok Sabha Election news
भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी परिवार जहां से हारता है वहां फिर दोबारा नहीं जाता। जैसे राहुल गांधी अमेठी से हार गए तो उन्होंने वो सीट छोड़ दी, इस बार रायबरेली भी हारेंगे तो वो भी छोड़ देंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह बहादुर शाह जफर मुगल सल्तनत के अंतिम बादशाह थे, गांधी परिवार के लिए रायबरेली उसी प्रकार से है।

विज्ञापन


गांधी परिवार के लिए अंतिम बादशाह हैं
गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस बार रायबरेली भी राहुल गांधी भारी मतों से हारेंगे। और राहुल गांधी वहां भी छोड़ेंगे। मैं तो पहले ही कहा बहादुर जफर शाह मुगलिया सल्तनत के अंतिम बादशाह थे। उसी तरह से रायबरेली भी अब गांधी परिवार के लिए अंतिम बादशाह हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि देखिए ओवैसी जी के पास शब्द की कमी है किसी को सम्मान देना नहीं जानते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय गान राष्ट्रीय गीत में खड़ा हो
उन्होंने कहा कि यह ओवैसी का अहंकार है। जो व्यक्ति मुझे रिकॉर्ड दिखा दीजिए लोकसभा के अंदर राष्ट्रीय गान राष्ट्रीय गीत में खड़ा हो। राष्ट्रीय जीत पर कहीं खड़ा ना हो इसलिए वह रहते नहीं हो उसे जगह से भाग जाते हैं। जो देश के लिए राष्ट्रगीत राष्ट्रगान में नहीं रहता वह अपने को वफादार के सूची में अपना नाम बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed