फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Gas vendor shot dead in Patna Kankarbagh, Uproar of angry crowd after gas vendor murder in patna

Gas Vendor Shot Dead : पटना के कंकड़बाग में गैस वेंडर को गोली मारी, अस्पताल पहुंचते ही मौत; भीड़ का हंगामा

Thu, 04 Apr 2024 11:55 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Apr 2024 11:55 AM IST
सार

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की सुबह एक गैस वेंडर की अपराधियों ने हत्या कर दी। पटना शहर के अति व्यस्त कंकड़बाग इलाके में गोली मारी गई। अस्पताल में वेंडर की मौत के बाद परिजनों और गैस वेंडरों ने हंगामा शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Gas vendor shot dead in Patna Kankarbagh, Uproar of angry crowd after gas vendor murder in patna
घटना का सीसीटीवी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नालंदा निवासी रंजीत कुमार (40) के रूप में की गई है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही कंकडबाग की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध में गैस वेंडर के चालक राहुल ने बताया कि गुरुवार को वेंडर रणजीत राम के साथ अपने ठेला पर गैस लादकर अशोक नगर में गैस देने जा रहे थे। तभी बाइक  पर सवार दो अपराधी वहां आये और रंजीत पर गोली चला दी। गोली रंजीत के सर में लगी। गोली लगते ही वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच मोटरसाइकिल सवार वहां से तेजी से भाग निकला। राहुल ने जब पीछे मुड़कर देखा तो रंजीत बीच सड़क पर गिरकर छटपटा रहा था। राहुल ने बताया कि जब वह रंजीत के नजदीक पहुंचा, तो उसके सर से खून बह रहा था। तभी आसपास के लोग वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कंकड़बाग थाने को दी। सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाने की पुलिस और सदर एएसपी स्वीटी शेरावत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
 घटना के संबंध में कंकड़बाग थाना प्रभारी का कहना है कि गैस सिलेंडर रंजीत कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। रंजीत कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने का क्या कारण है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed