Bihar News : नौवीं की स्टूडेंट को घर से अगवा कर ले गए, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; बच्ची के पिता राजनीति में हैं
Bihar Police : भोजपुर पुलिस परेशान है। इस बार जिस नाबालिग बच्ची को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही है, उसके पिता सत्तारूढ़ राजनीतिक दल से जुड़े हैं। घर से नौवीं की छात्रा का अपहरण हुआ था, खेत में बेसुध मिली।
विस्तार
भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने राजनीतिक पार्टी के नेता की बेटी को जबरन घर में घुसकर उठाकर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने घर से 2 किलोमीटर दूर आलू के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों का कहना है कि लड़की के साथ हैवानों ने गैंगरेप किया है।
पीड़िता के पिता सत्ता पक्ष के नेता हैं
मामला कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अन्तर्गत एक गांव की है। गैंगरेप के बाद नाबालिग बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले आई। पीड़ित बच्ची के पिता एक सत्ता पक्ष के जिला ईकाई के एक बड़े नेता हैं। साथ ही वह सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा विधायक के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।
जबरन घर से उठा ले गये अपराधी
घटना के संबंध में पीड़िता के पिता का कहना है कि आज उनके बगल के गांव में एक शादी समारोह था, जिसमें शामिल होकर वह खाना खिला रहे थे। घर में सिर्फ उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेटी और एक छोटा बेटा था। उनकी बेटी और छोटा बेटा एक कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। तभी गांव के 8 से 10 नामजद युवक जबरन घर में घुस आए और उनकी नाबालिग बेटी को जबरन उठाकर ले जाने लगे। जब उनकी पत्नी ने विरोध किया तब उनको बदमाशों ने दांत काटकर घायल कर दिया और बच्ची को गांव से दूर ले जाकर खेत में जबरन दुष्कर्म करने लगे। इस बात की जानकारी जब बच्ची के पिता को मिली तो वे लोग भागे भागे घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी युवक उस वक्त हमारे बच्ची के साथ में थे। इसके बाद वे सभी नेता और उनके परिवार के साथ मारपीट करने लगे।
आरोपी ने पिता ने कहा पॉलिटिकल विद्वेष की वजह से दिया है घटना को अंजाम
घटना की जानकारी जब बच्ची के पिता को मिली तो वे लोग भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी युवक उस वक्त बच्ची के साथ में ही थे। परिजनों के वहां पहुंचते ही अपराधी उनसब के साथ मारपीट करने लगे। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ लेकर अस्पताल चली गई। पीड़िता के पिता ने आरोपियों पर पॉलिटिकल विद्वेष की वजह से इस घटना को अंजाम का आरोप लगाया है।
पुलिस कह रही नहीं हुआ है ऐसा
इस मामले की छानबीन करने पहुंची गिधा ओपी प्रभारी प्रिया शिला का कहना कि श्रीपालपुर गांव के खेत से बच्ची को बेसुध अवस्था में अस्पताल लाया गया है। फिलहाल बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। ओपी प्रभारी का कहना है कि कुछ ऐसा नहीं लग रहा है, बच्ची की हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि इसके साथ क्या कुछ हुआ है। ओपी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन के बाद पूरे घटनाक्रम की छानबीन शुरू कर दी जाएगी और जो भी लोग इसमें शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।