{"_id":"65152bb7afe9eb590f01b765","slug":"bihar-news-four-people-were-crushed-by-an-uncontrolled-truck-in-nawada-three-died-on-the-spot-bihar-police-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को रौंदा; तीन की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, लोगों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को रौंदा; तीन की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
Thu, 28 Sep 2023 01:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:01 PM IST
सार
Bihar Police : एक अनियंत्रित ट्रक ने चार लोगों को रौंद डाला जिसमें तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, चौथे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाम हटाने के लिए अपील कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा में गुरूवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने चार मजदूर को रौंद डाला। इस घटना में तीन मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल मजदुर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शोभमंदिर के पास हुई है। मृतकों की पहचान रामबाबू चौहान के पुत्र प्रह्लाद कुमार (17), श्रीकांत चौहान के पुत्र आकाश कुमार (15 साल) और समीर कुमार(26 ) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नवादा – गया सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश करने लगी। पुलिस कई घंटों तक लोगों को समझाती रही लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। कई घंटों के बाद वरीय पदाधिकारी के समझाने पर जाम को हटाया जा सका।
विज्ञापन
मजदूरी के लिए सब्जी बाजार जाते वक्त हुआ हादसा
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 3 बजे चारों मजूदरी के लिए सब्जी बाजार जा रहे थे। तभी गया की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक चारों मजदूरों को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना होते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था। स्थानीय लोग उधर दौड़ पड़े लेकिन वहां जाने के बाद पता चला कि तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है जबकि एक की हालत काफी गंभीर थी। उसकी सांसे चल रही थी। उसे जिंदा देख लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
वाहनों से सब्जी चढ़ाने-उतारने का करते थे काम
ग्रामीणों ने बताया कि ये मजदूर प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए सब्जी बाजार जाया करते थे। वेलोग वहां वाहनों से सब्जी उतारने चढ़ाने का काम करते थे। चारों मजदूर एक ही गाँव केवट नगर के रहने वाले थे, जिसमें तीन की मौत हो गई और चौथा अभी इलाजरत है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।