{"_id":"670b39067208aecc2e0aebb0","slug":"bihar-news-four-killed-in-road-accident-in-nalanda-collision-between-two-bikes-durga-puja-fair-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: भीषण हादसे में चार की मौत, मेला देखकर लौट रहे थे छह युवक, दो बाइकों में हुई टक्कर; CM ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: भीषण हादसे में चार की मौत, मेला देखकर लौट रहे थे छह युवक, दो बाइकों में हुई टक्कर; CM ने जताया दुख
Sun, 13 Oct 2024 08:35 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 13 Oct 2024 08:35 AM IST
सार
Nalanda News: छह युवक दो बाइक पर सवार होकर मेला देखने गए थे। वापस लौटते समय बिहटा सरमेरा एसएच 78 पर बढ़िया गांव के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। घटना पर सीएम नीतीश ने दुख जताया है।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई। वही दो युवकों की हालत गंभीर है। इनका इलाज चल रहा है। यह हादसा शनिवार मध्य रात्रि को बिहटा सरमेरा एसएच 78 पर बढ़िया गांव के पास हुआ। बताया जाता है कि छह युवक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला देखने गए थे। वापस लौटते समय दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दो बाइक के बीच हुई थी टक्कर
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने चारों युवकों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार, दो बाइक के बीच टक्कर हुई थी। इसमें चार युवक की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मरने वालों की पहचान शेखपुरा निवासी दिलीप कुमार के पुत्र राजन कुमार (22), सरमेरा थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी संजय केवट के पुत्र सोनू कुमार (21), गया जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धर्मोचक गांव निवासी जागेश्वर केवट के पुत्र बॉस कुमार (19) और शेखपुरा जिला निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र शशि रंजन (35) के रूप में हुई है। घायलों को पटना रेफर किया गया है। वहीं थानेदार विकास कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच चल रही है। इधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के सरमेरा थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।