फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Four children burnt in a fierce fire in Patna, two died; mosquito repellent: Patna News

Bihar News: पटना में भीषण आग में झुलसे चार बच्चे, दो की मौत; मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो रहा था परिवार

Mon, 24 Mar 2025 01:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Mar 2025 01:52 PM IST
सार

Patna News: परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। अचानक एक चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग की जद में पूरा घर आ गया। घर के बड़े किसी तरह बाहर निकल गए। लेकिन, सभी बच्चे अंदर ही रह गए। आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन पूरे परिवार की खुशियां तबाह हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Four children burnt in a fierce fire in Patna, two died; mosquito repellent: Patna News
अगलगी के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सोमवर मध्य रात्रि गौरीचक थाना क्षेत्र के जनकपुर मोड़ स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में दो बच्चों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलए हो गए हैं। घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो रहे सभी लोग
जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी लोग मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो रहे थे। रात में बत्ती से निकली चिंगारी पहले चादर पर गिरी और धीरे-धीरे पूरे झोपड़ी में आग फैला दी। परिवार के पति-पत्नी तो सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन उनके दो बच्चे आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई। पीड़ित सुधीर नट ने बताया कि वे कई वर्षों से इस स्थान पर रह रहे थे। आग ने उनके घर के अलावा आसपास की दो अन्य झोपड़ियों को भी अपने चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा, "घर का एक भी सामान नहीं बचा है, सब कुछ जलकर खाक हो गया है। हमारे पास खाने के लिए भी एक रुपया नहीं है। अभी तक कोई हमारी मदद के लिए नहीं आया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद थीं। गौरीचक थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी, जिसमें दो बच्चे जलकर मर गए हैं और दो अन्य घायल हैं। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  महिला की पीट-पीटकर हत्या, महज 4500 रुपये को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed