फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Former district in-charge of Bhim Army dies in a road accident, mother also died.

Bihar News : सड़क हादसे में भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी की मौत, तेज रफ्तार ने मां-बेटे की ले ली जान

Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Mar 2024 11:29 PM IST
सार

Road Accident : दवा खरीदने गये भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी और उसकी मां की सडक हादसे में मौत हो गई। कुछ देर पहले उनके पिता बाइक से उतर गये थे जिस वजह से उनकी जान बच गई। 

विज्ञापन
Bihar News : Former district in-charge of Bhim Army dies in a road accident, mother also died.
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुर में सड़क हादसे में भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी और उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से आ रही मैजिक वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को रौंद दिया। इस घटना में मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि मैजिक वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हालांकि मैजिक वाहन पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग बाल-बाल बच गए और चालक मैजिक वाहन छोड़कर भाग निकला। मृतकों की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक मुखलाल राम की पत्नी राजकुमारी देवी (55) और उनका पुत्र अजीत कुमार(31) के रूप में की गई है। मृतक अजीत कुमार भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी भी थे।

विज्ञापन


माता-पिता के साथ दवा खरीदने गये थे बाजार
घटना के संबंध में मृतक अजीत कुमार के भतीजे पवन कुमार ने बताया कि अजीत कुमार अपने पिता मुखलाल राम और मां राजकुमारी देवी के साथ बाइक से शाहपुर बाजार दवाई खरीदने गए थे। शाहपुर बाजार पहुंचने पर उन्होंने अपने पिता को बाइक से उतार दिया और अपनी मां राजकुमारी देवी के साथ शाहपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बीके में पेट्रोल डलवाने चले गए। अजीत जब बाइक में पेट्रोल भरवाकर वापस शाहपुर बाजार लौट रहे थे, तभी शाहपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिन वाहन ने रौंद दिया। इस घटना में दोनों मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी शादी
मृतक अजीत कुमार की शादी पिछले वर्ष 23 अप्रैल को हुई थी। मृतक अजीत अपने परिवार में दो भाई और एक बहन में बड़ा था। वहीं इस घटना के बाद से अजीत की पत्नी चांदनी देवी के साथ पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा रोड ऐक्सिडेंट की सूचना मृतक के परिजनों को मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed