{"_id":"67e411bba55820d22a0ff3c0","slug":"bihar-news-former-district-councilor-murder-case-dumka-jharkhand-bhagalpur-bihar-police-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder Case : पूर्व जिला परिषद सदस्य की हत्या, दस दिन पहले बेटी से हुई थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder Case : पूर्व जिला परिषद सदस्य की हत्या, दस दिन पहले बेटी से हुई थी बात
Wed, 26 Mar 2025 08:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 26 Mar 2025 08:09 PM IST
सार
Bihar: झारखण्ड में एक लाश मिली, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पोस्टमोर्टम कराया और नियम के तहत 72 घंटे तक शव को रखा, और फिर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब परिजनों ने तस्वीर में कपड़ों से उसकी पहचान बिहार के वार्ड पार्षद के रूप में की है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर जिले के जगदीशपुर दक्षिणी के लापता पूर्व जिला परिषद (जिप) सदस्य बीरबल मंडल की हत्या कर दी गई है। इस बात की पुष्टि दुमका पुलिस ने की है। बीरबल मंडल का शव 18 मार्च 2025 को दुमका जिले के रानिश्वर थाना क्षेत्र के कारीकादर से तालडंगाल जाने वाली सड़क के किनारे फुटबॉल मैदान के पास जंगल में बरामद हुआ था। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया था।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार-झारखंड में 20 से अधिक नक्सली वारदात, नवादा में मुठभेड़ के चार साल बाद मोची गिरफ्तार
शव के पास मिले थे वाहन के निशान
बीते मंगलवार को जगदीशपुर पुलिस टीम दुमका पहुंची थी। तस्वीरों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर शव की पहचान पूर्व जिप सदस्य बीरबल मंडल उर्फ वीरू मंडल के रूप में की। इस मामले में जगदीशपुर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। दुमका पुलिस का कहना है कि शव के पास वाहन के टायर के निशान मिले। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शव को कोई पहचान नहीं पाया था। मृतक के शरीर पर सफेद रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस थी। शव के पास सफेद रंग का कपड़ा भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन
गाड़ी का चालक गिरफ्तार
जगदीशपुर पुलिस लगातार बीरबल मंडल की तलाश में जुटी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने वह गाड़ी और चालक को पकड़ लिया है, जिससे बीरबल मंडल को ले जाया गया था। पुलिस ने बीआर 10 पीए 8017 नंबर की कार की तलाश कर रही थी। खोजबीन के दौरान विभिन्न थानों में भी गाड़ी की तलाश की गई। फिलहाल, पुलिस ने कार के चालक सहित कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के लौटने पर दुर्गा मंदिर को गंगाजल से धोया, कल यहीं किया गया था स्वागत
जगदीशपुर उत्तरी के जिप सदस्य शिव कुमार लापता
इस घटना के बाद से ही जगदीशपुर उत्तरी के जिप सदस्य शिव कुमार लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आखिरी बार 17 मार्च को बेटी से की थी बात
परिजनों का कहना है कि बीरबल मंडल 16 मार्च को घर से निकले थे इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। 17 मार्च को उन्होंने आखिरी बार अपनी बेटी से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि वह तारापीठ में हैं। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। बीरबल मंडल की पत्नी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पत्नी के अनुसार, बीरबल मंडल जिप सदस्य शिव कुमार के साथ तारापीठ गए थे, लेकिन शिव कुमार बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन