फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Forgery in certificates of 11 teachers in Gopalganj, certificates found suspicious; investigation

Bihar News: गोपालगंज में 11 शिक्षकों के सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा, संदिग्ध पाये गये प्रमाण पत्र; आज होगी जांच

Wed, 26 Jun 2024 08:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Jun 2024 08:23 AM IST
सार

डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने बताया कि प्रामण पत्रों के सत्यापन के दौरान गड़बड़ी सामने आयी है। इसलिए संबंधित शिक्षकों को नोटिस दिया गया है। उनके मूल प्रमाण पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद ही कुछ भी स्पष्ट कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Bihar News: Forgery in certificates of 11 teachers in Gopalganj, certificates found suspicious; investigation
शिक्षकों आज जिला शिक्षा कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज के 11 शिक्षकों के सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यह सभी शिक्षक बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई परीक्षा पास कर बहाल हुए थे। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इन सभी शिक्षकों को उनके मूल प्रमाण पत्र के साथ बुधवार को जिला शिक्षा कार्यालय में सदेह बुलाया गया है। प्रथम द्रष्टया 11 शिक्षकों के प्रमाण पत्र संदिग्ध पाये गये हैं।  डीपीओ स्थापना मो. जमालुद्दीन की ओर से इस फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेकर संबंधित शिक्षकों से जवाब-तलब करते हुए मूल प्रमाण पत्र के साथ 26 जून को सुबह 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। ससमय स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में अग्रेतर कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन


सत्यापन के बाद प्राप्त डाटा-विवरणी अपलोड किये गये प्रमाण पत्र से भिन्न हैं
डीपीओ मो. जमालुद्दीन ने बताया कि प्रामण पत्रों के सत्यापन के दौरान गड़बड़ी सामने आयी है। इसलिए संबंधित शिक्षकों को नोटिस दिया गया है। उनके मूल प्रमाण पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद ही कुछ भी स्पष्ट कहा जा सकता है। अगर प्रमाण पत्र में फ्रॉड पाया गया, तो एफआइआर कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। जानकार सूत्रों ने बताया कि बीपीएससी द्वारा चयनित विद्यालय अध्यापकों के प्रमाण पत्र सत्यापन का कार्य जिला कार्यालय में किया जा रहा है। सत्यापन के क्रम में पाया गया कि पोर्टल पर अपलोड किये गये प्रमाण पत्र के आधार पर सत्यापन के बाद प्राप्त डाटा-विवरणी अपलोड किये गये प्रमाण पत्र से भिन्न हैं, जिससे ऐसे प्रमाण पत्र पर संदेह उत्पन्न हो रहा है। ऐसे सभी शिक्षकों को नोटिस देकर विभाग ने मूल प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


 शिक्षक विनय कुमार साह के मैट्रिक के सर्टिफिकेट में बेबी कुमारी का नाम दर्ज मिला
शिक्षा विभाग के जांच में अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। मांझा के तेलियाबांध हाइस्कूल में पदस्थापित शिक्षक विनय कुमार साह के मैट्रिक के सर्टिफिकेट में बेबी कुमारी का नाम दर्ज मिला है। उसी प्रकार कुचायकोट सलेहपुर हरिजन टोली में पदस्थापित शिक्षिका निर्मला कुमारी के मैट्रिक के सर्टिफिकेट में गीता कुमारी नाम दर्ज पाया गया है। इसरापट्टी में तैनात मनोरथ प्रसाद की जन्मतिथि में गड़बड़ी मिली। बैकुंठपुर प्रखंड के उत्क्रमित हाइस्कूल देवुकली में तैनात शिक्षक मनीषा कुमारी के मैट्रिक के प्रमाण पत्र में नरेंद्र कुमार का नाम दर्ज मिला। मडवा उत्क्रमित हाइस्कूल के शिक्षक देवकांत मिश्र के मैट्रिक के सर्टिफिकेट में फेल है। धर्मबारी हाइस्कूल के शिक्षक सरोज कुमारी के मैट्रिक के प्रमाण पत्र में सीमा कुमारी दर्ज है। हथुआ प्रखंड के कुसौधी की शिक्षक नीतू कुमारी के मैट्रिक के प्रमाण पत्र में शबनम बानो नाम दर्ज मिला है। भोरे प्रखंड के बनकटा जगीरदारी के शिक्षक रत्नेश मिश्रा के मैट्रिक के प्रमाण पत्र में नाम कुमरेश मिश्र है। बरौली के सजेमपुर पश्चिमी हाइस्कूल की शिक्षिका प्रियंका कुमारी के मैट्रिक के प्रमाण पत्र में अंजलि रंजना नाम दर्ज है। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय तीरबिरवा के शिक्षक राजू कुमार की जन्मतिथि में गड़बड़ है। मैनपुर में तैनात शिक्षक ऊषा रानी सीटीइटी नॉट फाउंड बता रहा। जबकि विजयीपुर के चौमुखा के शिक्षक नागमणी शाही की जन्मतिथि में गड़बड़झाला सामने आया है। नोटिस मिलने के साथ ही शिक्षा विभाग में संबंधित शिक्षकों में चहलकदमी देखने को मिल रहा है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिरकार मामला क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed