{"_id":"6627b70a1bffa5245f0cce52","slug":"bihar-news-forced-marriage-after-kidnapping-in-jehanabad-failed-when-groom-escaped-from-pakadua-vivah-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पकड़ौआ शादी की थी तैयारी, दूल्हा भी ले आया गया; फिर अपहृत युवक ने निकाला बचने का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पकड़ौआ शादी की थी तैयारी, दूल्हा भी ले आया गया; फिर अपहृत युवक ने निकाला बचने का रास्ता
Tue, 23 Apr 2024 06:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:56 PM IST
सार
Forced Marriage : बिहार में अपहरण कर शादी करने का खेल अब भी चलता है। शादी के मौसम में यह खतरा ज्यादा होता है। उसे अंदाजा नहीं था कि अचानक अपहरण कर ले गए लोग इस तैयारी में हैं। जब पता चला तो उसने भागने का उपाय कर लिया।
विज्ञापन
बिहार में पकड़ौआ विवाह।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी विवाह के इस मौसम में आज एक बार फिर बिहार में पकड़ौआ विवाह देखने को मिला। यह मामला जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर गांव का है। पीड़ित युवक की पहचान कौशल किशोर के रूप में हुई है। हालांकि साजिशकर्ता अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
खेत से किया था अपहरण
घटना के संबंध युवक कौशल किशोर ने बताया कि वह खेत में गेहूं की रखवाली रहा था। इसी दौरान कुछ लोग सफेद स्कॉर्पियो से खेत के पास आये और कौशल किशोर को फोन कर बुलाया। बात करने के बहाने उसे वाहन में जबरन बैठाकर फरार हो गये। कौशल किशोर ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने मेरे साथ मारपीट भी की और उसका मोबाइल फोन और सोने का हनुमान जी का लॉकेट छीन लिया। इसके बाद उसे मसौढ़ी ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। युवक के मुताबिक कमरे में बंद करने के बाद सभी लोग खाना लाने बाहर चले गये। इसी दौरान कौशल किशोर किसी तरह खिड़की तोड़कर घर से बाहर निकलकर भाग गये और किसी तरह घर पहुंचे। कौशल किशोर ने बताया कि मुझे मेरे खेत से अपहरण कर लिया गया और मसौढ़ी ले जाकर एक घर में रखा गया। रखवाली कर रहे लोग खाना लाने के लिए जब बाहर गए तो खिड़की तोड़कर मैं मौके से फरार हो गया। मेरे साथ मारपीट भी हुई. मोबाइल फोन और लॉकेट भी छीन लिये।
विज्ञापन
पकड़ौआ विवाह के लिए किया गया था अपहरण
परिजनों को जैसे ही अपहरण की जानकारी मिली, पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शाम में युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में गुमानी बगीचा के निवासी महेश यादव को गिरफ्तार किया गया और अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़ौआ विवाह के लिए अपहरण किया गया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि श्रीपुर के एक लड़का को कुछ लोगों ने शादी करने की नियत से अपहरण कर लिया था, लेकिन लड़का मौके से फरार हो गया। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।