फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Five year old innocent girl gang raped in Nawada school; Only two students are accused

Bihar: स्कूल में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पांचवीं और छठी के दो छात्रों पर ही सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Thu, 04 Jul 2024 04:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Jul 2024 04:06 PM IST
सार

नवादा सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने कहा कि पांच साल की बच्ची के साथ इस स्कूल के दो बच्चों सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों को आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Five year old innocent girl gang raped in Nawada school; Only two students are accused
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा बड़े प्राइवेट स्कूल में पांच साल की बच्ची के साथ विद्यालय परिसर मे ही दरिंदगी हुई है। उसे  अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया है। बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप पांचवी और छठी कक्षा के दो छात्र पर लगा है। परिजनों का कहना है कि इस घटना की शिकायत जब परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन और प्रधान से की। तब विद्यालय के उनलोगों ने इस बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिजन पुलिस के पास गए और न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस ने स्कूल में छापेमारी कर दोनों छात्रों को पकड़ लिया। दोनों 12 और 13 साल के हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची यूकेजी में पढ़ती है। रोजाना की तरह वह स्कूल पढ़ने गई थी। इसी दौरान दोनों बच्चे उसे बाथरूम के पास ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची दर्द से कराहते हुए घर पहुंची और अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। यह सब सुनकर परिजन दंग रह गए। 
विज्ञापन


बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत की। इस मामले में स्कूल वाले कुछ कहने से बच रहे हैं। वहीं शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ी कर रही है। यह पूरा मामला नगर थाने एक पब्लिक स्कूल का है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। बच्ची को फिलहाल इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद पीड़ित परिजन उस नन्ही बच्ची को लेकर मामले की गंभीरता को समझते हुए नगर थाना की पुलिस ने तुरंत वरीय पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए त्वरित कारवाई कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं पोक्सो सहित अन्य धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है
पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। नवादा सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने कहा कि पांच साल की बच्ची के साथ उसके स्कूल के ही दो छात्रों सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में मगर थाना में कांड दर्ज कर दी गई और विधि सम्मत कार्रवाई की गई है। ऐसी घटनाओं के लिए स्कूल और शिक्षक भी जिम्मेदार हैं। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं की होती है। स्कूल के स्टाफ और प्रिंसिपल से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed