फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Five year old child murdered in Patna, missing for 10 days, dead body found wrapped in plastic

Bihar : मोबाइल लेकर निकला पांच साल का बच्चा प्लास्टिक में पैक मिला; गायब होने के आठ दिन तक पुलिस ने नहीं खोजा

Sat, 20 Jan 2024 02:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Jan 2024 02:54 PM IST
सार

परिजनों ने फतुहा थाने पर लापरवाही के कारण हत्या होने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बच्चे की सही समय पर खोजबीन नहीं की। अगर पुलिस इस मामले में गंभीरता से लेती तो शायद आर्यन की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Bihar News: Five year old child murdered in Patna, missing for 10 days, dead body found wrapped in plastic
आर्यन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के फतुहा में पांच साल के मासूम की लाश मिली है। वह 11 जनवरी को मोबाइल लेकर खेलने निकला था। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। नौ दिन बाद उसकी लाश मिली, वह भी प्लास्टिक में लपेटी हुई। घटना के बाद घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने बच्चों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने फतुहा थाने पर लापरवाही के कारण हत्या होने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बच्चे की सही समय पर खोजबीन नहीं की। अगर पुलिस इस मामले में गंभीरता से लेती तो शायद आर्यन की जान बच सकती थी।

विज्ञापन


11 जनवरी को मोबाइल लेकर निकला था
बताया जा रहा है कि फतुहा थाना क्षेत्र के फैजली चक निवासी आर्यन कुमार (5) आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जाता था। बताया जा रहा है कि आर्यन कुमार 11 जनवरी को अपने घर से मोबाइल लेकर खेलने निकला था। इसी क्रम में वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी आर्यन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 12 जनवरी को फतुहा थाने में बच्चों के लापता होने की सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चे को खोजने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई
परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बाद भी फतुहा थाने की पुलिस ने बच्चे को खोजने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस बीच शनिवार को सूचना मिली की गांव के ही एक व्यक्ति के धान की गांज में प्लास्टिक से लपेटा हुआ आर्यन का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आर्यन का शव बरामद किया है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि आर्यन को गला दबाकर हत्या के बाद उसके शव को प्लास्टिक में लपेटकर छुपा दिया गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि घटना की सूचना देने के बाद फतुहा थाने की पुलिस घंटो बाद मौके पर पहुंची। इस मामले को लेकर फतुहा थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि बच्चे के हत्या की मामला है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed