फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Five patients died mayaganj hospital bhagalpur bihar police family created ruckus Negligence

Bihar News : मेडिकल अस्पताल में पांच मरीजों की मौत पर हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप; डॉक्टर को बनाया बंधक

Fri, 07 Mar 2025 10:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 07 Mar 2025 10:06 PM IST
सार

Bihar :  बिहार के एक बड़े मेडिकल कॉलेज में पांच लोगों की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर को भी बंधक बना लिया। 

विज्ञापन
Bihar News : Five patients died mayaganj hospital bhagalpur bihar police family created ruckus Negligence
मरीज को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल मायागंज के फैब्रिकेटेड वार्ड में महज एक घंटे के भीतर पांच मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को बंधक बना लिया और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया, लेकिन परिजन अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर आक्रोशित नजर आए।

विज्ञापन


तीन मरीजों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पहली घटना में कहलगांव के विक्रमशिला निवासी विनोद राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मामूली समस्या के बावजूद डॉक्टरों ने सही तरीके से इलाज नहीं किया और सलाह लेने पर मरीज को नजरअंदाज कर दिया। उनकी मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर को बंधक बना लिया, हालांकि सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


दूसरी घटना में फल विक्रेता कन्हैया पासवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे काम के दौरान अचानक अचेत हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मायागंज अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पहले से हंगामा हो रहा था, जिसके कारण डॉक्टरों और स्टाफ ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। इलाज मिलने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना किरण देवी की है, जिन्हें पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गार्ड ने उन्हें यह कहकर चुप करा दिया कि "यह मरने की जगह है।" परिजनों का दावा है कि गलत इंजेक्शन देने की वजह से उनकी मौत हुई।


अस्पताल प्रशासन चुप, पुलिस तैनात
लगातार हो रही मौतों से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed