फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Five innocent people drowned in the pond in Nalanda; Two died, three were saved by villagers

Bihar News : गौरा-गौरी का विसर्जन करने गए पांच मासूम तालाब में डूबे; दो की मौत, तीन को ग्रामीणों ने बचाया

Tue, 19 Sep 2023 10:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 19 Sep 2023 10:53 AM IST
सार

ग्रामीण महेश यादव ने बताया कि तीज पूजा समाप्त होने के बाद गांव के बच्चे गौरा-गौरी विसर्जन को लेकर नदी किनारे तालाब में गए हुए थे। जहां गहरी खाई में जाने के कारण एक-एक कर सभी बच्चियां पानी में डूबने लगी। 

विज्ञापन
Bihar News: Five innocent people drowned in the pond in Nalanda; Two died, three were saved by villagers
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में गौरा-गौरी का विसर्जन करने गई पांच मासूम तालाब में डूब गई। इसमें से तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया। वहीं दो बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना मामला रहूई थाना क्षेत्र अंतर्गत सोसन्दी गांव स्थित हेट खंधा इलाके में मंगलवार सुबह हुई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।मृतकों में शेखपुरा जिला के फिरंगी बीघा गांव निवासी लंबू बिन्द की पुत्री ज्योति कुमारी (08) एवं सोसन्दी गांव निवासी जय गोविंद जमादार की पुत्री जुली कुमारी (10) है। दोनों बच्चियां आपस में मौसेरी बहन थी। 

विज्ञापन


गहरे पानी में चले जाने के कारण जूली और ज्योति की मौत हो गई
ग्रामीण महेश यादव ने बताया कि तीज पूजा समाप्त होने के बाद गांव के बच्चे गौरा-गौरी विसर्जन को लेकर नदी किनारे तालाब में गए हुए थे। जहां गहरी खाई में जाने के कारण एक-एक कर सभी बच्चियां पानी में डूबने लगी। तालाब के पास खेत पटवन कर रहे एक किसान की नजर तालाब में डूबते बच्चियों पर पड़ी। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर ग्रामीण जुटे और बारी-बारी से सभी बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला गया। जबकि गहरे पानी में चले जाने के कारण जूली और ज्योति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
हरितालिका तीज के समापन के मौके पर दो बच्चियों के डूबने से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिवार वालों का चित्कार गांव में गूंज रहा है। मामले में रहूई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed