फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Firing in Siwan, two youth shot, condition critical: Bihar Police engaged in investigation.

Bihar News : सीवान में फिर गरजीं बंदूकें, दो पक्षों में भिड़ंत के बाद गोलीबारी; दो युवक घायल

Sat, 29 Jun 2024 06:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Jun 2024 06:56 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि सीवान जिले में आये दिन गोलीबारी की घटना को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। पिछले 10 दिन में अंदर जिले में गोलीबारी की यह चौथी घटना है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले। 

विज्ञापन
Bihar News: Firing in Siwan, two youth shot, condition critical: Bihar Police engaged in investigation.
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में दो पक्षों के बीच भिड़ंत के बाद गोलीबारी हुई है। इसमें एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन

 

बताया जाता है कि सीवान शहर के रामराज मोड़ के पास हनुमान चाय दुकान के नजदीक कुछ लड़कों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इसमें दो युवक ग़ोली लगने से गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गए। वही दूसरे गुट के अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वही गम्भीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर पटना रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं। घायलों की पहचान दक्षिण टोला निवासी रेहान मियां एव कागजी मुहल्ला के कैफ के रूप में हुई है। कैफ बड़हरिया के मुर्गियां टोला मुहल्ले का रहने वाला है। कागजी मुहल्ला में अपने रिश्तेदार के घर रहता है। 

विज्ञापन

 

10 दिन के अंदर चौथी घटना

घटना के बाद लोगों का कहना है कि सीवान जिले में आये दिन गोलीबारी की घटना को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। पिछले 10 दिन में अंदर जिले में गोलीबारी की यह चौथी घटना है। इससे दरौंदा निवासी की कोचिंग पढ़ने गए युवक को दिनदहाड़े ग़ोली मार दी गयी थी। उसके बाद महराजगंज में गोलीबारी हुई। वहीं दिनदहाड़े एडीजे एक के स्टाफ को दौड़ा दौड़ा कर अपराधियों ने ग़ोली मार उसको मौत के घाट उतार दिया था। अब यह चौथी गोलीबारी कि घटना हुई है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस

सीवान शहर के रामराज्य मोड़ के पास हुई गोलीबारी के मामले में नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी में दो युवक घायल है। किसी गाड़ी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गोलीबारी हुई है। घायल के फर्द बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed