फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Firing and bombing at doctor's clinic in Gaya Bihar Police today news

Bihar News : अपराधियों ने क्लिनिक पर फायरिंग के साथ की बमबाजी, चिकित्सक पिता-पुत्र में है विवाद

Mon, 06 Jan 2025 11:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 06 Jan 2025 11:20 PM IST
सार

Bihar Police : डॉक्टर के क्लिनिक पर अचानक कुछ अपराधी फायरिंग करने लगे। बम भी फेंका, ये अलग बात है कि फायरिंग करने और बमबाजी से कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि डॉक्टर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा है, तो ऐसा मुमकिन है कि घटना इसी से संबंधित हो। 

विज्ञापन
Bihar News : Firing and bombing at doctor's clinic in Gaya Bihar Police today news
घटनास्थल पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया में जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोलाबाजार स्थित डॉ तापेशर कार्डियो डायग्नोस्टिक रिसर्च सेंटर क्लीनिक के ऊपर अज्ञात अपराधियों ने बमबारी और  हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना 9 बजे की है। हालांकि हवाई फायरिंग की गई है या क्लीनिक पर फायरिंग की गई है, यह  स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर शेरघाटी थाना एवं शेरघाटी एसपी शैलेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और  एक मैगजीन बरामद किया गया है।

विज्ञापन


क्लिनिक पर अपराधियों ने की बमबारी और फायरिंग 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने एक बम क्लिनिक को टारगेट किया है। यह घटना डाक्टर तापेश्वर और उनके डाक्टर बेटे के बीच चल रही प्रॉपर्टी विवाद की वजह से हुई है। पूर्व में भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। डाक्टर की बहु का कहना है कि घर की लड़ाई आज बमबाजी ओर गोलीबारी तक पहुंचने के पीछे कोई तीसरा है जो बाप-बेटे की लड़ाई का फायदा उठाना चाहता है। बहु ने आरोप लगाया है कि इस घटना में राजेश गुप्ता का हाथ है। हालांकि वह यह भी कह रही है कि पुलिस इस मामले की जांच करे और घटना का खुलासा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed