फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fire in begusarai, shopkeeper house burned in begusarai, four critical, nameplate issue

Bihar News : अंधेरी रात में दुकानदार का घर किसने फूंका? बेगूसराय में घर पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई, चार झुलसे

Tue, 23 Jul 2024 10:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Jul 2024 10:00 AM IST
सार

Fire in Begusarai : बिहार के बेगूसराय में एक फल दुकानदार के घर को देर रात पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया गया। सोया परिवार झुलस गया। चार लोग गंभीर हैं। किसने और क्यों किया, पता नहीं चल सका है। लेकिन, यह हंगामे का रूप ले सकता है।

विज्ञापन
Bihar News : Fire in begusarai, shopkeeper house burned in begusarai, four critical, nameplate issue
परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटा, बेटी और पत्नी के साथ सोये एक फल दुकानदार के घर में कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बिहार के बेगूसराय में हुई इस घटना की वजह अभी सामने नहीं आयी है। चारों बुरी तरह झुलस गए हैं और अस्पताल में हैं। इनकी हालत गंभीर है। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के शक्ति चौड़ा मोहल्ले की है।

विज्ञापन


पीड़ित ने गांव के ही असामाजिक तत्वों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल सभी व्यक्ति की पहचान मो. साबिर पत्नी मोबिन खातून और पुत्र मो. अरमान एवं पुत्री करीना खातून के रूप में की गई है। पीड़ित मो. अब्दुल सत्तार ने बताया कि वह सपरिवार अपने घर में सो रहे थे। तकरीबन एक बजे रात्रि में एकाएक पेट्रोल की बदबू एवं आग लगने का धुआं का एहसास हुआ तब पूरे परिवार के लोग चीखने लगे तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी।
विज्ञापन


आरोपियों के साथ जमीन विवाद चल रहा
मामले में मो. सत्तार ने बताया कि जब उनकी बहू के शरीर में आग पकड़ लिया तब उसे बचाने के लिए उनकी पोती गई तो वह भी आपकी चपेट में आ गई। साथ ही साथ उनकी पत्नी एवं एक पुत्र भी गंभीर रूप से झुलस गया। मोहम्मद सत्तार की पत्नी महरूम निशा ने पड़ोस के ही रहने वाले शब्बीर पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूर्व से ही आरोपियों के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है और बीती रात इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed