फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fire broke out in ATM in Patna, all the money burnt to ashes, police engaged in investigation.

Bihar News : एटीएम में लगी भीषण आग, सारे रुपये जलकर राख, वजह तलाश रही पुलिस

Mon, 01 Apr 2024 05:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 01 Apr 2024 05:41 PM IST
सार

Bihar News : दो बैंक के एटीएम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही  घटनास्थल पर पुलिस और अग्निशमन दस्ता भी वहां पहुंची लेकिन तब तक एटीएम पूरी तरह जलकर नष्ट हो हो गया। 

विज्ञापन
Bihar News : Fire broke out in ATM in Patna, all the money burnt to ashes, police engaged in investigation.
जल गया एटीएम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना के दानापुर स्थित सगुना मोड़ के पास दो बैंक के एटीएम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घटना की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दस्ती की एक छोटी एवं एक बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगी। लेकिन तब तक एटीएम पूरी तरह जलकर नष्ट हो चूका था। एटीएम में रखे गए पैसे भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। हालांकि एटीएम में कितने रुपये जले हैं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। संबंधित बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


अचानक धू-धू जलने लगा एटीएम
विज्ञापन

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि दानापुर के सगुना मोड़ के नजदीक दो बैंकों की एटीएम अगल-बगल में है। उनमें एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एटीएम है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर अचानक एचडीएफसी बैंक के एटीएम में आग लग गई, जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गयी। देखते ही देखते आग की लपट ने पूरे एटीएम को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा एटीएम धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने आग एटीएम के आगे को बुझाने के लिए आसपास के होटल से पानी भी फेंकना शुरू कर दिए। इस बीच लोगों ने दानापुर के अग्नि दस्ते को इसकी जानकारी दी। अग्नि दस्ते की छोटी और बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि एचडीएफसी बैंक का एटीएम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जबकि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एटीएम को नुकसान कम हुआ है। कितने रूपये जले हैं। इस मामले में फिलहाल बैंक के कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। बैंक के अधिकारियों का यह मानना है कि पूरा आकलन निकालने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि एटीएम में कितने रूपये थे। दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना व्यक्त की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed