फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Fearless criminals shot at a drug businessman saved his life by entering the office

Bihar News: बेखौफ अपराधियों ने दवा व्यवसायी पर चलाई गोली, ऑफिस में घुसकर बचाई जान

Fri, 09 May 2025 01:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 09 May 2025 01:29 PM IST
सार

मधुबनी  में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दवा व्यापारी के ऊपर गोलीबारी की है। हालांकि, दवा व्यापारी मनोज कुमार इस हमले में बाल-बाल बच गए। वे पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। यह घटना हरलांखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव के पेट्रोल पंप की है।
 

विज्ञापन
Bihar News Fearless criminals shot at a drug businessman saved his life by entering the office
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दवा व्यापारी के ऊपर गोलीबारी की है। हालांकि, दवा व्यापारी मनोज कुमार इस हमले में बाल-बाल बच गए। वे पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। यह घटना हरलांखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव के पेट्रोल पंप की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार नेपाल और भारतीय रुपयों का एक्सचेंज भी करते हैं और वह पिपरौन से अपने गांव लौट रहे थे। एनएच 227 दुर्गी पट्टी के पास अपराधियों ने उनके साथ हाथापाई और झपटमारी की कोशिश की। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने रुपये लूटी गईं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद, हरलांखी थाना के इंस्पेक्टर अनूप कुमार मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने लगे। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार; पुलिस ने शुरू की तलाशी

थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि अनूप कुमार ने कल ही थाना का पदभार संभाला था और जैसे ही उन्होंने पदभार लिया, अपराधियों ने उन्हें खुला चैलेंज दे दिया। अब देखना है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने में सफल होती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed