{"_id":"6768d515e1ffe041340a86a5","slug":"bihar-news-father-was-trying-to-rape-his-daughter-in-patna-police-arrested-the-accused-bihar-crime-news-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'पापा मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं, विरोध करने पर बंधक बनाया', यह बातें कह गुहार लगाने थाना पहुंची लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'पापा मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं, विरोध करने पर बंधक बनाया', यह बातें कह गुहार लगाने थाना पहुंची लड़की
Mon, 23 Dec 2024 08:42 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:42 AM IST
सार
Patna News: पटना सदर के एएसपी अभिनव ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की शर्मनाक घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पिता ने किया गंदा काम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के जक्कनपुर इलाके में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता अपनी ही बेटी के साथ गंदी हरकत करता था। हद तो तब हो गई जब वह अपनी बेटी के साथ रेप की कोशिश करने लगा। लड़की किसी तरह भागकर थाना पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पटना सदर के एएसपी अभिनव ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की शर्मनाक घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पिता की नीयत पहले से ही खराब थी
इधर, दर्ज प्राथमिकी में बेटी ने आरोप लगाया कि पिता की नीयत पहले से ही खराब थी। वह लगातार संबंध बनाने का दबाव दे रहे थे। पीड़िता ने कहा कि मेरे पिता पहले भी मेरे साथ गलत हरकत कर चुके हैं। मुझे और मेरी मां को बाहर नहीं जाने देते थे। घर में ही बंधक बनाकर रखते थे। जब भी मैं मना करती थी तो मेरे पिता मेरे साथ मारपीट करते थे। जब मेरी मां बचाने आती थी तो उसके साथ भी मारपीट करते थे। पिता हमेशा शराब के नशे में रहते हैं।
विज्ञापन
किसी तरह भागकर थाना पहुंची
बेटी ने आरोप लगाया कि रविवार को पिता जबरन संबंध बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह किसी तरह भागकर थाना पहुंची। इधर, शिकायत मिलते ही जक्कनपुर थाने के पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन