फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Father raped daughter in kishanganj bihar, wife asked death penalty for his husband

मेरे पति को फांसी दो : बिहार में एक शख्स ने की ऐसी घिनौनी हरकत, पिता का रिश्ता हुआ बदनाम

Mon, 27 May 2024 11:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 May 2024 11:43 PM IST
सार

Bihar : कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी को किराना दुकान से सामान दिलवाने के बहाने नदी किनारे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।  पीड़िता की मां ने कहा कि घंटो बाद उसका पिता उसे लेकर घर आया और बाहर से ही छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : Father raped daughter in kishanganj bihar, wife asked death penalty for his husband
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के किशनगंज में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां भारत-नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी ही नाबालिग (13) बेटी के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


सामान खरीदने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म 
पीड़िता की मां का कहना है कि रविवार की रात कलयुगी पिता अपनी बेटी को किराना दुकान से सामान दिलवाने ले गया। लेकिन वह बच्ची को बाजार नहीं ले जाकर बच्ची को नदी किनारे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बहुत देर तक वापस नहीं लौटने पर मां को चिंता होने लगी। पीड़िता की मां बच्ची को ढूंढने लगी लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। फिर घंटो बाद उसका पिता बच्ची को लेकर घर आया और उसे घर से बाहर से ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पति को फांसी की सजा दिलवाना चाहती है मां
घर पहुंचते ही बच्ची जोर जोर से रोने लगी। दर्द से कराहती बच्ची लगातार बिलख-बिलखकर रोये जा रही थी। मां के पूछने पर मासूम बच्ची ने सारी घटना अपनी मां को बताई।घटना को सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। महिला ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में महिला ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह अब अपने पति को फांसी की सजा दिलवाना चाहती है ताकि आगे कोई बाप इस तरह की घिनौनी घटना  को अंजाम नही दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नाबालिग बच्ची का इलाज चल रहा है। फिर उसका फर्द बयान लिया जायेगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed