फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Farmer murdered in Nalanda, was working in the field; criminals shot, crime news in hindi

Bihar News : नालंदा में किसान की हत्या, खेत में काम कर रहे थे; बदमाशों ने पांच गोली मार दी

Wed, 10 Apr 2024 10:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Apr 2024 10:10 AM IST
सार

चर्चा है कि पुरानी रंजिश और पैसे की लेनदेन को लेकर सुनियोजित तरीके से गोलियों से छलनी कर किसान की हत्या की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Farmer murdered in Nalanda, was working in the field; criminals shot, crime news in hindi
शव का पोस्टमार्टम करने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में एक किसान की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला गोकुलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवापुर गांव का है। मृतक की पहचान बलवापुर गांव निवासी विजय यादव के पुत्र संतोष यादव (35) के रूप में की गई है। बुधवार की सुबह परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस की मदद से बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

खेत में पटवन करने गए थे

कोक ने बताया कि संतोष यादव गांव के ही दो अन्य लोगों के साथ फसल पटवन को लेकर बीती रात खलिहान गया हुआ था। तभी अचानक दर्जन भर बदमाश वहां आ पहुंचे और संतोष को गोलियों से छलनी कर दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोगों को बदमाशों ने छुआ तक भी नहीं। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीण जुटे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन

 

पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका

चर्चा है कि पुरानी रंजिश और पैसे की लेनदेन को लेकर सुनियोजित तरीके से गोलियों से छलनी कर किसान की हत्या की गई है। युवक को कुल पांच गोली लगी थी। आंख के पास, पेट में, हाथ में, सिर में और पीठ में गोली लगी थी। परिजन हत्या के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से बता नहीं रहे हैं। घटना गांव से 3 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा स्थित खलिहान में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता का इलाज चल रहा था

मृतक खेतबाडी के अलावे गांव के विकास कार्यों से जुड़ा हुआ था। उसकी दो बेटी एवं एक बेटा है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। पिता का कुछ दिनों पूर्व ही पैर टूट गया था वह बिहारशरीफ में ही इलाजरत हैं। किसान दो भाइयों में बड़ा था। 

 

क्या बोले थानेदार

गोकुलपुर थाना अध्यक्ष शिवम कुमार सुमन ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। दर्जनभर अज्ञात बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। प्रथम दृष्टिया जांच में पूर्व की रंजिश को लेकर मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed